फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनहरा मौकाः बाबा रामदेव की राह पर चलना चाहते हैं तो यहां पूरा होगा सपना

Tue, 09 May 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बाबा रामदेव का योगा प्रशिक्षण शिविर - फोटो : अमर उजाला
अगर आप भी बाबा रामदेव की रहा पर चलना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। इस जगह पर चले आइए, आपका सपना पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
योगासन
दरअसल, हरियाणा के रेवाड़ी में स्थित दक्षिण हरियाणा की एकमात्र स्टेट यूनिवर्सिटी इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (आईजीयू) में इस सत्र से योग में स्नातकोत्तर की डिग्री दी जाएगी। विश्वविद्यालय ने इसके लिए तैयारी कर ली है, इस सत्र से योग में स्नातकोत्तर कोर्स के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की अपनी प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।
विज्ञापन

3 of 6
पश्चिमोत्तासन
प्रदेश का एकमात्र विश्वविद्यालय
योग में पीजी कराने वाला आईजीयू प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा। यहां विद्यार्थियों को मौखिक एवं लिखित दोनों तरह की तैयारी कराई जाएगी। इसके बाद आगे चलकर विद्यार्थी पीएचडी भी कर सकेंगे। हालांकि अभी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में योग की डिग्री है। लेकिन वह स्नातक स्तर तक है। आईजीयू में यह डिग्री स्नातकोत्तर स्तर तक होगी।

4 of 6
योगासन
ये भी कोर्स भी होंगे शुरू
यूनिवर्सिटी इस वर्ष पीजी इन योगा के अतिरिक्त जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, लोक प्रशासन, एन्वायरमेंटरी साइंस, एमटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एमए संस्कृत, डिप्लोमा इन आयुर्वेदिक फार्मेसी एवं एमबीए ट्रैवल एंड टूरिज्म सहित कई कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
योगासन
अभी यह है अड़चन
हालांकि अभी यूनिवर्सिटी ने इसके लिए सभी तरह की तैयारियां कर ली हैं। लेकिन इन कोर्स में सबसे पहली प्राथमिकता छात्र संख्या का होना है। पिछली बार यूनिवर्सिटी ने सोसोलॉजी के कोर्स शुरू किए थे। लेकिन निश्चित संख्या नहीं होने के कारण इन्हें बाद में बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आसन
इस बार आईजीयू पीजी इन योगा सहित कई नए कोर्स शुरू कर रहा है। योग के महत्व को देखते हुए ही इस कोर्स को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यूनिवर्सिटी ने अपनी सभी तैयारी कर ली है।
- प्रो. एसपी बंसल, कुलपति, आईजीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें