फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से 25 अगस्त के बीच 72 ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले, यात्रा करनी है तो पढ़ लें यह खबर

Sun, 04 Aug 2019 09:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : फाइल फोटो
इस साल रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन है। ऐसे में रेल यात्रा करने वालों की तादात भी बढ़ेगी। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि 15 से 25 अगस्त के बीच 72 ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में कौन सी ट्रेन और किस रूट पर प्रभावित रहेंगी आइए डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : फाइल फोटो
रेलगाड़ी का सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते 15 से 25 अगस्त के बीच कुल 72 ट्रेन रद्द रहेंगी। इसमें हरियाणा के रेवाड़ी जंक्शन पर रुकने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस समेत 21 रेलगाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : फाइल फोटो
रेवाड़ी जंक्शन से मुंबई, गुजरात, जयपुर, चंडीगढ़ सहित अन्य मार्गों के लिए दिन भर में 150 से अधिक रेलगाड़ी गुजरती हैं। इनमें से अधिकतर रेलगाड़ी का ठहराव जंक्शन पर है। ऐसे में 15 से 25 अगस्त के बीच रेलगाड़ी रद्द रहने से यहां से सवार होने वाली यात्रियों को परेशानी होना निश्चित हैं। बता दें कि इस जंक्शन से हर रोज करीब 70 हजार यात्री गुजरते हैं।

4 of 10
- फोटो : फाइल फोटो

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद्द रहेंगी ट्रेन : पीआरओ

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा के अनुसार रेलवे प्रशासन की ओर से जयपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलगाड़ियों का संचालन रद्द, आंशिक रद्द व डायवर्ट किया जा रहा है। जयपुर यार्ड पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 14 अगस्त तक होना है।

विज्ञापन

5 of 10
फाइल फोटो

15 से 25 अगस्त तक 11 दिन एवं पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 26 अगस्त से 3 सितंबर तक किया जाना है। रद्द की जाने वाली ट्रेनों में नियमित एक्सप्रेस ट्रेन, पैसेंजर और हॉली डे स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं। प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 1 जुलाई से 14 अगस्त तक होना है।

विज्ञापन

6 of 10
फाइल फोटो

रेवाड़ी जंक्शन के लिए रद्द होने वाली ट्रेन

1- 12983 अजमेर-चंडीगढ़ 25 अगस्त को रद्द।
2- 12984 चंडीगढ़-अजमेर 26 अगस्त को रद्द।
3- 19263 पोरबंदर-दिल्ली सराय 24 अगस्त को रद्द।
4- 19264 दिल्ली सराय-पोरबंदर 26 अगस्त को रद्द।
5- 19337 इंदौर-दिल्ली सराय 18 अगस्त को रद्द।

विज्ञापन

7 of 10
फाइल फोटो
6- 19338 दिल्ली सराय-इंदौर 19 अगस्त को रद्द।
7- 19407 अहमदाबाद-वाराणसी 22 अगस्त को रद्द।
8- 19408 वाराणसी-अहमदाबाद 24 अगस्त को रद्द।
9- 19579 राजकोट-दिल्ली सराय 15 व 22 अगस्त को रद्द।
10- 19580 दिल्ली सराय-राजकोट 16 व 23 अगस्त को रद्द।

8 of 10
फाइल फोटो
11- 19601 उदयपुर-न्यूजलपाईगुडी 17 व 24 अगस्त को रद्द।
12- 19602 न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर 19 व 26 अगस्त को रद्द।
13- 19611 अजमेर-अमृतसर ट्रेन 15, 17 व 22 अगस्त को रद्द।
14- 19614 अमृतसर-अजमेर 16, 18 व 23 अगस्त को रद्द।
15- 19613 अजमेर-अमृतसर 12, 14, 19 व 21 अगस्त को रद्द।

9 of 10
फाइल फोटो
16- 19612 अमृतसर-अजमेर 13, 15, 20 व 22 अगस्त को रद्द।
17- 19717 जयपुर-चंडीगढ़ 11 से 26 अगस्त तक रद्द।
18- 19718 चंडीगढ़-जयपुर 12 से 27 अगस्त तक रद्द।
19- 22985 उदयपुर-दिल्ली सराय 17 व 24 अगस्त को रद्द।
20- 22986 दिल्ल सराय-उदयपुर 18 व 25 अगस्त को रद्द।
विज्ञापन

10 of 10
फाइल फोटो - फोटो : PTI
21- 79701 जयपुर-हिसार 12 से 26 अगस्त तक रद्द।
22- 79702 हिसार-जयपुर 12 से 26 अगस्त तक रद्द।
23- 09731 जयपुर-दिल्ली कैंट 13, 15, 16, 20, 22, 23 व 27 अगस्त को रद्द।
24- 09732 दिल्ली कैंट-जयपुर 13, 15, 16, 20, 22, 23 व 27 अगस्त को रद्द।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें