फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करने वाला हर शख्स जरूर पढ़े ये खबर, एक बदलाव किया गया है

Tue, 02 May 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
indian railway food
ट्रेन में सफर करने वाले हर शख्स यह खबर जरूर पढ़ लें, काफी फायदेमंद है। दरअसल एक मई से बड़ा बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
Demo Pic
दरअसल, कैश लेस सुविधा को रेल यात्रियों तक पहुंचाने के लिए रेलवे 1 मई से खाने-पीने के सामान पर 5 प्रतिशत की छूट देगा, जो 30 जून तक ट्रायल बेस पर रेलवे की कैटरिंग यूनिटों समेत ट्रेनों में पैंट्रीकार में उपलब्ध होगी। यह सुविधा उनको मिलेगी, जो क्रेडिट-डेबिट कार्ड से भुगतान करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
रेल - फोटो : अमर उजाला
अंबाला रेलवे अधिकारी ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों व स्टेशनों पर तय दर से अधिक महंगी वस्तुएं बेचने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। इनकी बिक्री की सही सूचना भी नहीं मिल रही। इसलिए रेलवे कैश लेस सिस्टम से यात्रियों को अधिक वसूली से राहत देगा। ट्रायल बेस जून के बाद इसे पूर्ण तौर पर लागू कर दिया जाएगा।

4 of 7
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेन से दूर-दराज शहरों में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों के लिए रेलवे अलग-अलग रूट्स पर दो सौ स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इन ट्रेनों में यात्रियों को कनफर्म टिकट मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 7
ट्रेनों में उमड़ी भीड़
इस सुविधा का फायदा लेने के लिए यात्रियों को थोड़ा ज्यादा किराया देना होगा। पिछले सालों में गर्मियों की छुट्टी में ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलना और पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस बार रेलवे ने यह सुविधा देने का फैसला लिया है। रेल डिवीडन फिरोजपुर के कामर्शियल विभाग के सीनियर अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्रालय ने इस समर सीजन में तकरीबन दो सौ स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

6 of 7
ट्रेन - फोटो : amar ujala
इस दौरान रेलवे तीन प्रकार की ट्रेनें चलाएगा। इसमें जनसाधारण, एक्सप्रेस स्पेशल और सुविधा ट्रेनें शामिल होंगी। जनसाधारण ट्रेनों में कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। लेकिन सुविधा ट्रेन में किराया अधिक होगा। जैसे दिल्ली से जम्मू की तरफ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के सेकेंड एसी में लगभग 1600 रुपये किराया है तो सुविधा ट्रेन में 4800 रुपये देंने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रेन - फोटो : amar ujala
इसके अलावा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में सामान्य किराया के अलावा तत्काल चार्ज भी देना होगा। अधिकारी का कहना है कि यह स्पेशल ट्रेनें रेल डिवीजन फिरोजपुर के जम्मूतवी, दिल्ली, मुंबई, देहरादून, अंबाला, चंडीगढ़, बनारस के अलावा एक-दो अन्य स्टेशनों के बीच दौड़ेंगी। यह ट्रेनें जुलाई तक चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें