फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करते हैं तो अब एक ये काम करें और हजारों कमाएं, रेलवे दे रहा सुनहरा मौका

Tue, 29 May 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railway
पैसा कमाना चाहते हैं तो आप सफर करते-करते भी कमा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक काम करना होगा, रेलवे सुनहरा मौका दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railway
रेलवे की स्कीम के तहत अब लोग ट्रेन में अपनी यात्रा का अनुभव सांझा कर सकते हैं। इसके लिए उसे अपना यात्रा वृत्तांत लिखकर रेलवे को भेजना होगा। आम यात्री के रेल यात्रा संबंधित अनुभव प्राप्त करने और उन अनुभवों के आधार पर रेलवे सुविधाओं को और बेहतर बनाने का लेख अगर बोर्ड को पसंद आया तो संबंधित यात्री पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railway
खास बात ये कि संबंधित यात्री को अपना यात्रा वृत्तांत हिंदी में ही लिखकर रेलवे बोर्ड को भेजना होगा। आम यात्रियों के साथ रेलकर्मी भी अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। दरअसल अखिल भारतीय स्तर पर रेलवे की ओर से ‘रेल यात्रा वृतांत पुरस्कार योजना-2018’ आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में रेल यात्रियों के अलावा कर्मचारी भी शिरकत कर सकते हैं।

4 of 5
Indian Railway
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले को दस हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार पाने वाले को आठ हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार पाने वाले को छह हजार एवं पांच प्रेरणा पुरस्कार के रूप में चार-चार हजार रुपये दिए जाएंगे। ये पुरस्कार रेलवे के वार्षिक रेल सप्ताह के दौरान दिए जाएंगे। यात्रा वृत्तांत 31 अगस्त 2018 तक निदेशक राजभाषा कमरा नंबर 544 रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को 31 अगस्त 2018 तक भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेलवे
हर एक प्रतियोगी केवल एक यात्रा वृत्तांत दो प्रतियों में भेजेगा। जो हिंदी में लिखा होना चाहिए। इसकी शब्द सीमा तीन हजार निर्धारित की गई है। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय का कहना है कि यात्रा वृत्तांत में शीर्षक, उप शीर्षक, नाम, पदनाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल का भी उल्लेख करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें