फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई धार्मिक स्थलों की सैर कराएगी ये ट्रेन, पटरियों पर दौड़ता फाइव स्टार होटल, ऐसी हैं खूबियां

Thu, 25 Oct 2018 05:00 PM IST
महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
लग्जरी ट्रेन
रेलवे की एक ट्रेन कई धार्मिक स्थलों की सैर कराने को तैयार है। यह पटरियों पर दौड़ता एक फाइव स्टार होटल है, जिसमें ऐसी-ऐसी सुविधाएं, जानेंगे तो इसमें बैठकर सफर करने की चाहत जाग उठेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लग्जरी ट्रेन
ये है भारतीय रेलवे की बुद्धिस्थ सर्किट ट्रेन, जो सैलानियों को भगवान बुद्ध से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी। नवंबर से शुरू होने वाली यह ट्रेन नालंदा, वाराणसी, लुंबिनी (नेपाल), कुशीनगर आदि के सफर के बाद दिल्ली लौटेगी। जापान के एक ग्रुप ने इस ट्रेन में पहली बुकिंग करवा ली है। आठ दिन और सात दिन के दो पैकेज हैं।
विज्ञापन

3 of 6
लग्जरी ट्रेन
रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में इसके डिब्बे तैयार कराएं जा रहे हैं। डिब्बों का इंटीरियर भी बौद्ध धर्म की थीम को ध्यान में रखकर ही तैयार किया जा रहा है। हर कोच को अलग रंग दिया जा रहा है। कोच में खिड़कियों के पास बैठने के लिए सोफे लगाए जा रहे हैं। लंच और डिनर के लिए डाइनिंग रूम बनाया जा रहा है। टेबलों के साथ शानदार कुर्सियों पर बैठकर यात्री तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। यात्रियों के कीमती सामान की सुरक्षा के लिए डिजीटल लॉकर भी बनाए गए हैं।

 

4 of 6
लग्जरी ट्रेन
ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से हर शनिवार को बाद दोपहर चलेगी। रविवार सुबह बौद्ध गया पहुंचेगी। एक दिन वहां रुकने के बाद राजगीर और नालंदा पहुंचेगी। रात को यात्री होटल में रुककर डिनर करेंगे। अगले दिन यह ट्रेन वाराणसी के सारनाथ पहुंचेगी। एक दिन के ठहराव के बाद लुंबिनी (नेपाल) के लिए रवाना होगी। इसके अगले दिन कुशीनगर और फिर श्रावस्ती व आगरा में एक-एक दिन रुकने के बाद शनिवार को वापस दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

5 of 6
लग्जरी ट्रेन
आरसीएफ के महाप्रबंधक एसपी त्रिवेदी ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में फर्स्ट एसी के चार व सेकेंड एसी के दो टूरिस्ट कोच, दो डाइनिंग कार, एक पैंट्री कार, एक थर्ड एसी कोच तथा दो पावर कार शामिल हैं। फर्स्ट एसी कोच में 24 बर्थ हैं तथा इसकी लैवाटरी में शॉवर के लिए वाटर गीजर, हैंड ड्रायर आदि का प्रावधान है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लग्जरी ट्रेन
यह सुविधाएं मिलेंगी
डेकोरेटिव पीवीसी फिल्म कोटेड इंटीरियर, 1370 लीटर की बजाय 2740 वाटर कैपेसटी, एसी-1 व 2 में 24 व 30 पैसेंजर की सिटिंग कैपेसटी, डाइनिंग कार में 64 सिटिंग कैपेसटी, वेज और नॉन वेज किचन अलग-अलग और अलग-अलग हॉट बफे के अलावा चाइनीज फूड के बर्तन, डीप फ्रिजर, आइस क्यूब मशीन, कंबो ओवन, इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट, कूलिंग काउंटर, बायो-टायलेट्स, टू शावर रुम और टू वेस्टर्न टायलेट्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें