फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन रेलवे ने अपने कर्मियों को दिए 12 तोहफे, जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे

Sun, 29 Oct 2017 09:02 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेलवे स्टेशन
इंडियन रेलवे अपने कर्मियों को लेकर संजीदा हो गई है, क्योंकि रेलवे ने अपने कर्मियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर दी है। इन्हें जानकर सभी खुशी के मारे उछल पड़ेंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
indian railway
रेलवे अथॉरिटी ने इंप्लाइज चार्टर जारी कर दिया है। रेलवे हाईकमान ने इस रेलवे इंप्लाइज चार्टर को सभी रेल मंडलों के डीआरएम को भी भेज दिया है। अंबाला डीआरएम दिनेश कुमार के अनुसार रेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए इस इंप्लाइज चार्टर में दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। उनके अनुसार कर्मचारियों की समस्याओं और सुविधाओं पर सरकार पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन

3 of 5
indian railway
उन्होंने बताया कि इंप्लाइज चार्टर इस तरह होगा। रेलवे कर्मियों की समस्या समाधान 30 दिन में होगा। डीआरएम कर्मचारियों से मिलेंगे अगर वे उपलब्ध नहीं रहे तो एडीआरएम मिलें। कॉम्पनशेट एप्वाइंटमेंट मंडल स्तर पर 90 दिन और मुख्यालय में 120 दिन में किया जाए। रिटायरमेंट के दिन सारे ड्यूज मिल जाएं। वीआर/डेथ/त्यागपत्र ड्यूज में अगर विवाद न हो तो 60 दिन में निपटान कर दिया जाएा। पैनल जारी होने के एक साल के भीतर प्रोमोशन हो जाए।

 

4 of 5
Indian Railway
आवेदन मिलने के 15 कार्य दिवस में ट्रांसफर के लिए एनओसी जारी की जाए। कर्मियों को कॉल लेटर 30 दिन के भीतर भेजा जाए। लोन की अप्रूवल सात कार्य दिवस में कर दिया जाए। प्रॉविडेंट फंड निकलवाने के  लिए सात कार्य दिवस में प्रशासनिक स्वीकृति मिले । पीएफ सैटलमैंट का आवेदन का निपटान उसी दिन कर दिया जाए। कर्मी द्वारा साल में एक बार अपना सर्विस रिकार्ड देख सके। साल में एक बार  सीनियोरिटी लिस्ट जारी करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railway
रेलवे हाईकमान ने इस इंप्लाइज चार्टर में कर्मचारियों के लिए कुछ आधारभूत सुविधाओं का प्रावधान किया है। जहां 5 या इससे अधिक महिला कर्मी हैं, वहां मार्च 2018 तक लेडीज टॉयलेट और चेंजिंग रूम बन जाएं। साल में एक बार कार्यालय में पेंट करवाना जरूरी। कार्यालयों में फिल्टर वॉटर की सुविधा हो। पर्याप्त पंखों और डेजर्ट कूलर की व्यवस्था हो। जहां जरूरी हो, वहां कंप्यूटर और इंटरनेट सुविधा भी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें