फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खबर, अब आसान नहीं PNR स्टेट्स जानना

Thu, 22 Jun 2017 09:09 AM IST
दिलीप चतुर्वेदी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
रेलवे स्टेशन
ट्रेन में सफर करने वाले लोग जरूर पढ़ें ये खबर। अगर आप रिजर्वेशन का पीएनआर स्टेट्स जानना है तो अब प्रोसेस आसान नहीं, ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
विज्ञापन

2 of 7
रेलवे स्टेशन
नए सिस्टम के मुताबिक, अगर आपकी गणित कमजोर है तो ट्रेन में सीट आरक्षण की स्थिति जानने में आपको परेशानी हो सकती है। इंडियन रेलवे की साइट पहले आपका गणित का टेस्ट लेगी, उसके बाद आपको आरक्षण की जानकारी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

3 of 7
रेलवे स्टेशन
ऐसे में भारतीय रेल समय पर चले या नहीं, यात्रा भले ही सुरक्षित न हो, खानपान सुविधा का आप भले ही कितना रोना रोते रहें या गंदे टॉयलेट के लिए आप कितना भी शोर करता रहें। रेलवे नहीं सुधरने वाली, हां रेलवे आपको साक्षर जरूर बना सकती है वो भी गणित में।

4 of 7
रेलवे स्टेशन
जी हां, देखने में आया ​है कि पीएनआर स्टेटस जानने वालों से गणित के सवाल किए जा रहे हैं। इंडियन रेलवे की साइट पर जाने के बाद जब आप पीएनआर स्टेटस के ऑप्शन को क्लिक करेंगे तो उसमें आपको पीएनआर नंबर डालने को कहा जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
रेलवे स्टेशन
पीएनआर नंबर डालने के बाद जैसे ही आप स्टेटस जानने को क्लिक करेंगे, रेलवे आपका गणित का इम्तहान लेगा। क्लिक करते ही आपके सामने किसी संख्या को जोड़ने या घटाने को कहा जाएगा। उदाहरण के रूप में 123+38 =? आ सकता है या 235-78 =? आ सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
रेलवे स्टेशन
क्वेश्चन मार्क के स्थान पर आपको सही जवाब लिखना होगा। जब तक आप सही जवाब टाइप नहीं करेंगे, आपके पीएनआर का स्टेटस पता नहीं चलेगा। जैसे ही सही जवाब डालकर गैट करेंगे स्टेटस आपके सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेलवे स्टेशन
इस संबंध में रेलवे के प्रवक्ता कुलबिंदर का कहना है कि यह तरीका शुरू तो किया गया है लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं है कि इसके करने का मकसद क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें