फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे ये एक काम करें और कमाएं एक लाख रुपये, रेलवे दे रहा है सुनहरा मौका

Mon, 12 Mar 2018 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Indian Railway
पैसा कमाना चाहते हैं तो आप घर बैठे ही एक लाख रुपये तक कमा सकते हैं। आपको बस एक काम करना होगा, रेलवे सुनहरा मौका दे रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
Railways
दरअसल, भारतीय रेलवे अपना लोगो और पंचलाइन बदलना चाहता है। आईआरसीटीसी का नाम भी बदलने की तैयारी है। इसके लिए लोगों से सहयोग मांगा गया है, कंपीटिशन में हिस्सा लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

3 of 6
Railway
प्रतियोगिता के तहत लोग डिजाइनिंग और पंचलाइन दोनों श्रेणियों में एक साथ या अलग-अलग हिस्सा ले सकते हैं। पंचलाइन अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत तीनों में से किसी भी भाषा में बनाई जा सकती है। विजेता को 75 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा।

4 of 6
भारतीय रेलवे
एंट्री भेजने के लिए 31 मार्च तक का समय है। वहीं इस पर काम शुरू करने से पहले और अपनी एंट्री भेजने से पहले तय नियम व शर्तें जरूर पढ़ लें। ज्यादा जानकारी के लिए https://static.mygov.in/rest/s3fs-public/mygov_15186771109017401.pdf पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय रेलवे
आपके पास एक और मौका है कि आप IRCTC को एक नया नाम देने का। इसके लिए भी एंट्री देने का समय 31 मार्च की शाम 5 बजे तक का है। इसके लिए भी आवेदक को तय नियम और शर्तें ध्यान से पढ़नी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Indian Railway
एक और बात, लोगो को एक छोटे नोट के साथ सबमिट करना होगा। नोट में समझाना होगा कि यह लोगो भारतीय रेलवे के लिए क्यों बेस्ट है? प्रतियोगिता में पांच बेस्ट एंट्री ही चुनी जाएंगी, फिर पांचों को फाइनल राउंड के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उन्हें अपने लोगो और पंचलाइन पर प्रजेंटेशन देना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें