फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में गोल्डन टेंपल एक ही नहीं, एक और भी है...यकीं नहीं आता तो खुद देख लीजिए तस्वीरों में

Thu, 05 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Golden Temple, Amritsar
विश्व प्रसिद्ध गोल्डन टेंपल सिर्फ एक ही नहीं है, बल्कि एक और है, जो देश में ही मौजूद है। यकीं नहीं तो खुद देख लीजिए तस्वीरों में। शायद ही लोग इसके बारे में जानते होंगे, लेकिन ये सच है और अब जाकर इसके बारे में पता चला है।
विज्ञापन

2 of 6
गोल्डन टेंपल
दरअसल, हम बात कर रहे हैं कि गोल्डन टेंपल मेल की। ये एक ट्रेन है, जिसे रेलवे में फ्रंटियर मेल के नाम से भी जाना जाता है। यह ट्रेन दिल्ली-टपरी रेलवे लाइन पर दौड़ने वाली सबसे पुरानी ट्रेन है और एक सितंबर 2018 को इसे दौड़ते हुए 90 साल हो जाएंगे। यह ट्रेन आजादी की गवाह है। अंग्रेजों की पहली पसंद होने के साथ ही इस ट्रेन में कई फिल्म अभिनेताओं ने भी करियर की शुरुआत में सफर किया है।
विज्ञापन

3 of 6
गोल्डन टेंपल
एक सितंबर 1928 को गोल्डन टेंपल मेल के पहिए पटरी पर उतरे थे, जिनके दौड़ने का सिलसिला आज तक बदस्तूर जारी है। आंधी-तूफान हो या बारिश गोल्डन टेंपल मेल अपने गंतव्य तक जाने के लिए कभी नहीं रुकी। हालांकि खतौली में हुए उत्कल एक्सप्रेस हादसे के बाद भी इस ट्रेन का रूट जरूर बदला गया। उस समय ट्रेन को रूट बदलकर वाया शामली से निकाला गया। वहीं ट्रेन को इतिहास में पहली बार और सिर्फ एक बार रोका गया।

4 of 6
गोल्डन टेंपल
हाल ही में 21 अगस्त 2017 को जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को साध्वी यौन शोषण केस में दोषी करार दिया गया, उसके बाद पंजाब, हरियाणा और पंचकूला में हिंसा भड़की थी। इस दौरान ट्रेन को तीन दिन के लिए रोका गया। स्टेशन अधीक्षक बताते हैं कि मूलरूप से पाकिस्तान में जन्मे मशहूर एक्टर पृथ्वीराज कपूर समेत अंग्रेजों के बोलार्ड पियर मोल के लिए भारत आने के लिए गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन पहली पसंद थी।
विज्ञापन

5 of 6
गोल्डन टेंपल
देश के बंटवारे से पहले यह गोल्डन टेंपल मेल पाकिस्तान के लाहौर और अफगानिस्तान से होते हुए मुंबई सेंट्रल तक आती-जाती थी। वर्ष 1934 में इसका नाम फ्रंटियर मेल पड़ा। स्टेशन अधीक्षक बताते हैं कि 32 घंटे में यह ट्रेन 1891 किमी का सफर तय करती है। ट्रेन अप में 12903 तथा डाउन में 12904 नंबर से चलती है। 24 कोच वाली की यह ट्रेन अप में 34 स्टॉप और डाउन में 35 स्टॉप पर रुकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोल्डन टेंपल
84 साल पहले मिला था एसी कोच
मुंबई सेंट्रल से अमृतसर तक जाने वाली इस ट्रेन को 84 साल पहले एसी कोच मिला था। तब देश में यह पहली एसी कोच वाली ट्रेन थी। इसमें रेडियो सुनने की भी सुविधा दी गई थी। मुजफ्फरनगर में यह ट्रेन अप में रात को 10 बजकर 22 मिनट तथा डाउन में सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर आती है। ट्रेन का रूटः मुंबई सेंट्रल, सूरत, बड़ौदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना और अंत में अमृतसर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें