फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: देखिए देश की पहली ‘बुलेट ट्रेन’, खासियतें जानकर भूल जाएंगे हवाई जहाज

Mon, 07 May 2018 09:50 AM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
तेजस ट्रेन
देश का ‘बुलेट ट्रेन’ का सपना पूरा होने जा रहा है। भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट, पहली हवाई ट्रेन तैयार है, देखकर हवाई जहाज भूल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 10
Tejas train
भारत की ‘बुलेट ट्रेन’ तेजस नए बदलावों के साथ यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए लगभग तैयार है। तेजस जहां हवा से बातें करेगी, वहीं अंदर मखमली सीटों पर यात्री ‘गुड फील’ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट तेजस के दूसरे रैक की तैयारी मुकम्मल होने वाली है। इन नए बदलावों को देखने के लिए  रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी आरसीएफ पहुंचे हए हैं।
विज्ञापन

3 of 10
तेजस
उन्होंने कोच में यात्री सुविधाएं के नए बदलावों को लेकर अफसरों से लंबी मंत्रणा की और फिर फैक्टरी में निर्माण कार्यों का जायजा लिया। आरसीएफ कपूरथला में तेजस की एक रैक तैयार हो रही है। जिसमें 13 चेयर कार, 3 एग्जीक्यूटिव पावर कार समेत 19 कोच शामिल होंगे। इनका निर्माण अंतिम चरण में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मई के मध्य में इन्हें नॉर्दर्न रेलवे को रवाना कर दिए जाएंगे। लेकिन अभी इनकी रवानगी की तिथि तय नहीं हैं।

4 of 10
तेजस ट्रेन
कोच में ये होंगे बदलाव
अब इन कोच में यात्री मखमली सीटों का लुत्फ उठाएंगे। इन्हें ई-लेदर से रिप्लेस किया गया है। जबकि पहले मैन्यूअल कर्टन थे, अब विंडो इनबिल्ट कर्टन होंगे। जिससे यात्रियों को प्रोफेशनल ऑफिस जैसा महसूस होगा। इसके अलावा हाइड्रोलिक डोर को आटोमेटिक में परिवर्तित किया गया है। बाकी सुविधाएं पहले जैसी ही हैं।
विज्ञापन

5 of 10
तेजस ट्रेन
कोचों का किया मुआयना
चेयरमैन अश्विनी लोहानी को वर्कशाप में कोच निर्माण की बारीकियों से अवगत करवाया गया। उन्होंने शीट मैटल शाप, शैल असेंबली शॉप,पेंट शॉप में निर्मित  कोचों का मुआयना किया। फिर फर्निशिंग शॉप में नई यात्री सुविधाओं से सुसज्जित तेजस तथा अन्य कोचों की जांच की। उन्होंने मशीनों व कोचों पर काम करने वाले श्रमिकों से बातचीत की तथा उनके काम को सराहा।
विज्ञापन

6 of 10
तेजस ट्रेन
तेजस में कुल 19 कोच हैं। जिनमें 16 एग्जीक्यूटिव क्लास चेयर कार, चेयर कार और पावर कार शामिल हैं। जबकि तीन कोच एक्स्ट्रा भेजे गए हैं ताकि आपात स्थिति में किसी कोच में खराबी होने पर इन्हें इस्तेमाल किया जा सके। मुंबई में बहुत जल्द पीएम नरेंद्र मोदी इस तेज गति वाली देश की पहली ट्रेन को मुंबई-गोवा रेल ट्रैक पर जनता को समर्पित करेंगे। इस कोच के ट्रायल रन हो चुके हैं, ऐसे में अब फाइनल रन होगा।
विज्ञापन

7 of 10
तेजस ट्रेन
सुविधाओं के लिहाज से तेजस ट्रेन के अंदर यात्रियों को हवाई जहाज का आभास होगा। जितनी तेज गति से ट्रेन दौड़ेगी, उतनी ही सहजता से अंदर बैठे यात्रियों को डिजीटाइजेशन के माध्यम से स्पीड, रेलवे स्टेशन और अन्य बाहर की चीजों का पता चलता रहेगा। विमान की तरह ई-लेदर सीट, आर्म्स और लेग रेस्ट के लिए कुशन सफर को और भी आरामदायक बनाएंगे।

8 of 10
तेजस ट्रेन
हवाई जहाज की तरह कॉल बेल बजाते ही ट्रेन होस्टेस हाजिर होंगी। मनोरंजन के लिए एलईडी का प्रबंध है, वहीं टचलेस वाटर और सोप डिस्पेंसर सफर को और भी खुशनुमा बनाएंगे। आराम के मामले में ट्रेन के अंदर का माहौल किसी होटल से कम नहीं है। गैजेट्स के लिए यूएसबी पोर्ट का भी प्रावधान है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि अत्याधुनिक तकनीकों की मौजूदगी के बावजूद इसमें पर्यावरण और स्वच्छता का प्राथमिक तौर पर ध्यान रखा गया है।

9 of 10
तेजस ट्रेन
इसके लिए बायो वैक्यूम टाइलेट्स और जल संरक्षण के मद्देनजर ऐसा सिस्टम लगाया गया है, जिसमें ज्यादा से .5 से 1.5 लीटर पानी ही इस्तेमाल होगा। इससे जल के दुरुपयोग की गुंजाइश को बेहद कम कर दिया गया है। इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए आगे-पीछे लगी पावर कार में निर्धारित सर्वर की जगह छोड़ी गई है, वहीं सूप, चाय और कॉफी वेंडर लगाने के लिए भी अनिवार्य स्पेस का प्रावधान है। एक कोच में आगे-पीछे लगे दो सीसीटीवी सुरक्षा को पुख्ता बनाएंगे।
विज्ञापन

10 of 10
तेजस ट्रेन
मेट्रो की तर्ज वाले हाइड्रोलिक डोर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। सबसे अहम आग लगने की सूरत में ऐसे सेंसर स्थापित किए गए है कि आग के धुएं की मात्रा के अनुसार सेंसर की आवाज ज्यादा-कम होगी। मामूली धुआं होने पर पावर कार में मौजूद गार्ड को तुरंत इसकी सूचना मिलेगी और वह आग को बुझाने को तुरंत पहुंचेगा। अगर आग ज्यादा हुई तो ट्रेन रुक जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें