रेलवे में 90 हजार पदों पर बंपर भर्ती हो रही है और इससे पहले ही कई नियम बदल दिए गए। अब आवेदकों को 7 नई शर्तों के साथ अप्लाई करना होगा।
विज्ञापन
2 of 9
exam
आवेदन की तारीख बढ़ाई गई
वहीं आवेदन करने की तारीख भी बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2018 थी, लेकिन अ आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दी गई है। असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च थी, लेकिन अब इसके लिए आवेदन भी 31 मार्च तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
Exam
चंडीगढ़ में करीब 8 हजार पद
रेलवे की ओर से ग्रुप सी के लिए 26,502 रिक्तियां और ग्रुपडी के लिए 62,907 रिक्तियां घोषित की गई थी। अकेले चंडीगढ़ में करीब 8 हजार पद भरे जाने जाने हैं। इसमें लोको ड्राइवर और टेक्निशियन के अलावा लेवल 2 में फिटर, क्रेन चालक, लोहार और कारपेंटर तथा लेवल 1 में गैंगमैन, प्वाइंट मैन, गेटमैन और सहायक के पद हैं।
4 of 9
exam
सैलरी और योग्यता ऐसी होगी
7वें वेतन आयोग के अनुसार, लेवल 2 के वेतनमान 19900 से 63200 और लेवल 1 के लिए 18000 से 56900 का वेतनमान होगा। ग्रुप सी लेवल वन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं लेवल टू के लिए 10वीं पास होने के साथ साथ आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग किया होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 9
exam
आयु सीमा में भी मिली राहत
रेलवे ने ग्रुप डी के लिए आवेदन करने वालों के लिए अधिकतम आयु सीमा को 28 साल से बढ़ाकर 30 साल कर दिया है। 30 वर्ष तक की आयु वाले लोको पायलट एवं टेक्निशियन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं लेवल वन पोस्ट के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 31 से 33 कर दिया गया है। आयु की गणना के लिए 1 जुलाई 2018 को आधार माना जाएगा।
विज्ञापन
6 of 9
exam
वापिस मिलेगा परीक्षा शुल्क
रेलवे के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए बढ़ाया गया परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। अनारक्षित और ओबीसी के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी/ एसटी के लिए 250 रुपये शुल्क है। अनारक्षित और ओबीवी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क वापस किया जाएगा। वहीं एससी/ एसटी को 250 रुपये शुल्क वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 9
परीक्षा
- फोटो : amar ujala
किसी भी भाषा में करें हस्ताक्षर
भर्ती के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थी किसी भी भाषा में हस्ताक्षर कर सकते हैं। रेलवे के नए नियम के अनुसार, अब एसिड अटैक पीड़ित, कुष्ठरोग से ग्रस्त रहे, मांसपेशी दुर्विकास और छोटे कद (3 फीट वाले) के युवाओं को दिव्यांग श्रेणी में आरक्षण देने का फैसला किया गया है। रेलवे में पहले इन्हें आरक्षण प्राप्त नहीं था।
8 of 9
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
आईटीआई से छूट
पहले इन रिक्त पदों पर आवेदन के लिए 10वीं के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी था, लेकिन नए नियम के अनुसार भर्ती परीक्षा में मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास छात्र या आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिंस सर्टिफिकेट वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
15 भाषाओं में दे सकेंगे परीक्षा
उम्मीदवार अब हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 15 भाषाओं में परीक्षा दे सकेंगे। आरआरबी द्वारा अंग्रेजी के अलावा हिंदी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा को विकल्प के रुप में रखा गया है। यह पहला मौका होगा, जब कोई परीक्षा 15 भाषाओं में होगी।