सऊदी अरब में भारतीय लड़की के साथ शेख ऐसा सुलूक करता था कि उसने जान देने की ठान ली थी। किसी तरह उसके चंगुल से बचकर लौटी लड़की ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
2 of 6
सऊदी अरब से वापिस लौटी रीना रानी
मामला पंजाब का है। नवांशहर गांव गढ़ी फतेह खां निवासी मां-बेटी गुरबख्श कौर और रीना को एक एजेंट ने मलेशिया की जगह सऊदी अरब भेज दिया। दोनों में से बेटी रीना शुक्रवार को भारत लौट आई, जबकि मां गुरबख्श कौर पिछले शनिवार को ही लौटी आई थी। दोनों एक दूसरे से करीब तीन महीने बाद मिल रही थी और देखकर फूट फूट कर रोई।
विज्ञापन
3 of 6
सऊदी अरब से वापिस लौटी रीना रानी
राहत की सांस लेते हुए फिर रीना ने बताया कि करीब तीन महीने पहले ट्रेवल एजेंट ने धोखे से दोनों मां-बेटी को मलेशिया की सऊदी अरब भेज दिया था। सऊदी अरब में मां बेटी के साथ मारपीट की घटनाएं होने लगी। जिस शेख के यहां वे काम करती थी, वह उनसे कई घंटे काम लेता था और मारपीट करता था। वह उन्हें पैसे भी नहीं देता था, कहीं आने जाने पर भी मनाही थी।
4 of 6
सऊदी अरब से वापिस लौटी रीना रानी
हालात ऐसे बन गए थे कि एक बार तो उसने आत्महत्या करने की ठान ली थी। उसे लगने लगा था कि अब वह कभी अपने घर वापस नहीं लौट पाएगी। परेशान होकर किसी से फोन लेकर मां गुरबख्श कौर ने घर पर फोन कर वहां की स्थिति के बारे में बताया, जबकि मैंने अपनी वीडियो बना घर वालों को भेजी। हम दोनों मां-बेटी की हालत देख परिवार वालों ने हमें वापस लाने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
5 of 6
सऊदी अरब से वापिस लौटी रीना रानी
मामला सरकार तक पहुंचा तो केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की बात कही गई। फिर मामला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक पहुंचा तो उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि जल्द ही रीना को वापस लाया जाएगा। शुक्रवार को रीना घर पहुंची तो उसने देशवासियों के नाम एक संदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति कभी अपनी बेटी को अरब देश न भेजे, वहां पर काम के लिए आने वाली महिलाओं की हालत अच्छी नहीं है।
तीन के खिलाफ मामला दर्ज
मां बेटी के वापिस आने के बाद पुलिस ने मामले में दोनों के बयान लिए। फिर गुरबख्श कौर के पति गुरमेल राम की शिकायत पर नकोदर के गांव अंगाकिरी निवासी कुलविंदर सिंह, चहुकी निवासी सीमा व दिल्ली निवासी नेहा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। ट्रेवल एजेंट ने दोनों मां-बेटी को अलग अलग सऊदी अरब भेज दिया था।