फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB पर प्यार और 3 बच्चों को छोड़ महिला चली गई पाकिस्तान, SGPC पर उठा गई सवाल

Mon, 30 Apr 2018 05:21 PM IST
संजीव कुमार बक्शी/अमर उजाजा, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
किरण बाला
फेसबुक पर प्यार और वो तीन बच्चों को छोड़कर बॉर्डर पार चली गई। धर्म बदलकर शादी भी कर ली और अब देश में एक 'तूफान' खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

2 of 8
किरण बाला
दरअसल, पाकिस्तान गए सिख तीर्थयात्रियों के जत्थे में से गायब होकर पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी रचाने वाली 3 बच्चों की मां किरण बाला के ससुर ने अब मामले में एसजीपीसी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। किरण बाला के ससुर तरसेम सिंह का कहना है कि मामले में एसजीपीसी उनकी लगातार अनदेखी कर रही है। लिहाजा, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
किरण बाला
उन्होंने मांग की कि किरण बाला को वीजा दिलाने के लिए मदद करने वालों, उसके नाम की सिफारिश करने वाले एसजीपीसी के अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए। तरसेम सिंह ने शुक्रवार को एसएसपी होशियारपुर को दी शिकायत में देश को बदनाम करने और धोखा देने के आरोप में किरण बाला के खिलाफ भी मामला दर्ज किए जाने की मांग की है।

4 of 8
किरण बाला
पाकिस्तानी पुलिस के संपर्क में थी किरण
तरसेम सिंह ने बताया कि गत दिवस नंगल के रहने वाले और पाकिस्तान गए जत्थे में शामिल नछत्तर सिंह से उनकी फोन पर बात हुई है। तरसेम के मुताबिक नछत्तर ने उन्हें बताया कि पाकिस्तान में प्रवेश करने के बाद से ही पाकिस्तानी पुलिस किरण के आसपास मंडरा रही थी। पाकिस्तानी पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी थोड़ी-थोड़ी देर में उससे बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 8
किरण बाला
नछत्तर का कहना था कि लाहौर पहुंचने के बाद जब जत्थे में शामिल महिलाओं व पुरुषों को अलग-अलग कमरों में भेजा गया तो भी पाकिस्तानी पुलिस के कर्मचारी किरण से मिलते रहे। इसके बाद 15 तारीख तक लगातार किरण जत्थे के साथ रही और पाकिस्तान पुलिस उससे संपर्क बनाए रही। इसके बाद 16 अप्रैल को वह रुमाला लाने के बहाने से जत्थे से अलग होकर गायब हो गई।
विज्ञापन

6 of 8
किरण बाला
एसजीपीसी अधिकारियों के नंबर उठते ही नहीं
तरसेम सिंह ने बताया कि पाकिस्तान वालों जाने वाले जत्थे में किरण को शामिल किए जाने की सिफारिश करने के संबंध में उन्होंने स्थानीय एसजीपीसी सदस्य जंग बहादुर सिंह राय से बात की तो उन्होंने किरण के नाम की सिफारिश की बात से साफ इनकार किया। तरसेम सिंह ने राय से एसजीपीसी अध्यक्ष का मोबाइल नंबर लिया और उस पर लगातार कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

7 of 8
किरण बाला
इसके बाद उसने एसजीपीसी मुख्यालय पर फोन कर एसजीपीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह लौंगोवाल, उनके पीए और चीफ सेक्रेटरी के नंबर लिए, लेकिन तीनों नंबर पर कॉल किए जाने पर या तो कोई फोन उठाता नहीं और अगर फोन उठ भी जाए तो जवाब मिलता है कि यह नंबर उनका नहीं है। तरसेम सिंह के मुताबिक इस तरह एसजीपीसी उनकी अनदेखी कर रही है और मामले में अपनी जिम्मेदारी से भाग खड़ी हुई है। उन्होंने मांग की कि किरण बाला को पाक जाने वाले जत्थे में शामिल करने के लिए सिफारिश करने वाले एसजीपीसी अधिकारी को बेनकाब कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
किरण बाला
एसएसपी होशियारपुर को भी दी शिकायत
तरसेम सिंह ने एसएसपी होशियारपुर को शिकायती पत्र देकर किरण के वहां जाने जत्थे में शामिल होने और वहां से गायब होने के मामले में एसजीपीसी के अधिकारियों और पदाधिकारियों पर संदेह जताते हुए मामले की जांच कराए जाने और संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तरसेम सिंह ने किरण बाला को पाकिस्तान सरकार से तालमेल कर वापस लाए जाने की मांग को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना से भी मुलाकात की। खन्ना को दिए आवेदन में तरसेम सिंह ने कहा है कि किरण बाला को पाकिस्तान से वापस लाकर परिवार को सौंपा जाए, ताकि उसके बच्चों की परवरिश सही ढंग से हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें