फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान जा धर्म बदल शादी करने वाली महिला की मुश्किलें बढ़ीं, नया सच आया सामने

Mon, 30 Apr 2018 05:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, लाहौर/चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
किरण बाला
पाकिस्तान जाकर धर्म बदलकर शादी करने वाली भारतीय महिला किरण बाला की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, एक नया सच सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
किरण बाला
सिख जत्थे में पाकिस्तान गई किरण बाला ने भले ही वहां धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया हो, लेकिन पाकिस्तान की नागरिकता पाने के लिए उसे भारत में रह रहे अपने नजदीकी रिश्तेदारों की सूची देनी होगी। यह सूची उसकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पाकिस्तान के ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार वह पाक मीडिया को बता चुकी है कि उसके पति की मौत हो चुकी है और उससे कोई औलाद नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
किरण बाला
जबकि किरण बाला के ससुर तरसेम सिंह ने उसके तीन बच्चों की जानकारी भारतीय मीडिया को दी है। पाकिस्तानी नागरिकता कानून 1951 की धारा 10 (2) के मुताबिक पाकिस्तानी व्यक्ति के साथ निकाह करने वाली विदेशी महिला को नागरिकता हासिल करने के लिए जो दस्तावेज जमा करवाने पड़ते हैं, उनमें अपने मूल देश में रहने वाले तमाम रिश्तेदारों की सूची भी चस्पा करनी होती है। ऐसे में किरण बाला को भी यह सूची सौंपनी होगी।

4 of 7
किरण बाला
सबकी नजरें इस पर टिकी है कि इस सूची में वह अपने किन-किन रिश्तेदारों को शामिल करेगी। अपने तीनों बच्चों को भी शामिल करेगी या नहीं। हालांकि  वह बेऔलाद होने की बात कह चुकी है। किरण बाला का मामला इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। पाकिस्तानी मीडिया भी उसके पूर्व पति से तीन बच्चे होने की बात कह रहा है। फिर नागरिकता दिए जाने से पहले दी गई जानकारी की गोपनीय जांच-पड़ताल भी की जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
किरण बाला
ऐसे में भारतीय रिश्तेदारों की सूची में उसने अपने बच्चों का नाम शामिल नहीं किया तो किरण बाला की मुश्किलें बढ़ सकती है। बड़ा सवाल यह भी है कि किरण बाला का झूठ सामने आने पर भी क्या पाकिस्तान उसकी नागरिकता पर मुहर लगाएगा। हालांकि भारतीय महिलाओं को धर्म परिवर्तन और निकाह करने के बाद नागरिकता देने के मामले में पाकिस्तान की नीति अब तक उदार रही है।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां मान रहीं पाकिस्तान की चाल

6 of 7
किरण बाला
किरण बाला के पाकिस्तान जाकर धर्म परिवर्तन करने और मुस्लिम युवक से शादी रचाने को खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान की चाल मान रही हैं। इसे आईएसआई के हनीट्रैप के अलावा लव जिहाद के तौर पर भी देखा जा रहा है। पाकिस्तान जाने से पहले उसके बैंक अकाउंट में विदेश से 13 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। ऐसा आमतौर पर आईएसआई करती है। इसलिए भी खुफिया एजेंसियां इस मामले में सतर्कता बरत रही है। आमना बीबी बनते ही उसके पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के वायरल वीडियो ने भी खुफिया एजेंसियों को सकते में डाल दिया है। इससे उसके ससुर तरसेम सिंह की उस बात को बल मिल रहा है कि कहीं वह आईएसआई की एजेंट तो नहीं बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में जान को खतरा बताकर बढ़वाया वीजा

7 of 7
visa - फोटो : demo pic
पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने किरण बाला का वीजा छह माह के लिए बढ़ा दिया है। उसका कहना था कि भारत लौटी तो उसे जान का खतरा भी हो सकता है। इन दिनों वह लाहौर के हैजरवाल में मुल्तान रोड स्थित ससुराल में पति मोहम्मद आजम के साथ रह रही है। किरण के धर्म परिवर्तन और निकाह के बारे में लाहौर की मस्जिद के मौलवी रगीब नईमी ने पुष्टि की है। मोहम्मद आजम सऊदी अरब में नौकरी करता है और किरण बाला से निकाह करने के लिए ही पाकिस्तान लौटा है। खुफिया एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि जत्थे के साथ जाने के लिए सिफारिश करने वाले श्री हरिमंदिर साहिब के कथित मैनेजर ने अब तक कितने लोगों की सिफारिश वीजा लगवाने के लिए की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें