फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, हॉकी इंडिया लीग के लिए सबसे महंगे बिके ये पंजाबी पुत्तर

Fri, 18 Sep 2015 08:46 PM IST
सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
हॉकी इंडिया लीग के अगले दो संस्करण (2016-17) के लिए चुने ये हॉकी खिलाड़ी और पंजाबी पुत्तर सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। फारवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप सिंह सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। उन्हें उत्तर प्रदेश विजार्ड ने 84 हजार डॉलर में खरीदा। वहीं जालंधर के मनदीप सिंह के लिए दिल्ली ने 70 हजार डॉलर की बोली लगा उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। रिपोर्ट: सौरभ खन्ना, जालंधर
विज्ञापन

देखिए, हॉकी इंडिया लीग के ‌लिए सबसे महंगे बिके ये पंजाबी पुत्तर

2 of 5
हालांकि भारतीय कप्तान सरदार सिंह इस दौड़ में पीछे रह गए। उन्हें पंजाब वारियर्स ने 58 हजार डॉलर में खरीदा। आकाशदीप सिंह और मनदीप सिंह ने कई साल तक जालंधर की सुरजीत हॉकी एकेडमी में पसीना बहाया है। दोनों खिलाड़ियों की हॉकी इंडिया लीग के चौथे संस्करण के लिए वीरवार को हुई नीलामी में ऊंची बोली लगी। नीलामी में आकाशदीप का बेस प्राइज 20 हजार डॉलर था जबकि सबसे ऊंची बोली 84 हजार डॉलर की लगी।

विज्ञापन

देखिए, हॉकी इंडिया लीग के ‌लिए सबसे महंगे बिके ये पंजाबी पुत्तर

3 of 5
वहीं फारवर्ड खिलाड़ी मनदीप सिंह को टीम में शामिल करने के लिए दिल्ली और रांची की टीम में जोरदार संघर्ष दिखाई दिया, लेकिन बाजी दिल्ली के हाथ लगी। इस समय दोनों खिलाड़ी दिल्ली में चल रहे कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। आकाशदीप सिंह ने फोन पर बताया कि वह मूलरूप से तरनतारन के रहने वाले हैं। वह जालंधर के बर्ल्टन पार्क में स्थित सुरजीत हॉकी एकेडमी में लगातार चार साल तक खेले हैं।  आकाशदीप सिंह ने बताया कि मेरी बोली उम्मीद से ज्यादा लगी है। शायद हॉकी के बदले नियमों की वजह से यह संभव हुआ है। मैं बेहद खुश हूं।

देखिए, हॉकी इंडिया लीग के ‌लिए सबसे महंगे बिके ये पंजाबी पुत्तर

4 of 5
सुरजीत हॉकी एकेडमी के कोच अवतार सिंह, गुरदेव सिंह और पंजाब पुलिस के कोच सुरजीत सिंह हॉकी का प्रशिक्षण दिया करते थे। उनके प्रशिक्षक के चलते ही नई पहचान मिली है। आकाशदीप ने कहा कि उनकी बोली उम्मीद से ज्यादा लगी है। इससे वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि शायद यह हॉकी के बदले नियमों की वजह से हुआ है। इसलिए टीम अधिकारियों ने बेहतरीन फारवर्ड खिलाड़ियों को खरीदने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई प्रभदीप सिंह का चयन भी दिल्ली वेबराइडर्स में हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, हॉकी इंडिया लीग के ‌लिए सबसे महंगे बिके ये पंजाबी पुत्तर

5 of 5
जालंधर के मिट्ठापुर के रहने वाले मंदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने गांव के ग्राउंड से हॉकी की शुरुआत की थी। गांव के कोच सुरजीत सिंह, जोकि पंजाब पुलिस में हैं, के प्रशिक्षण को कभी नहीं भूल सकते हैं। इसके बाद सुरजीत हॉकी एकेडमी में शामिल हुए। कई साल तक एकेडमी की तरफ से खेले। मंदीप की माता दविंदर कौर ने कहा कि बेटे ने आज बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। इसकी बहुत खुशी है। मंदीप को मिली इतनी बड़ी उपलब्ध को लेकर गांव निवासियों में भी जश्न का माहौल बना रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें