फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक से बाहर टीम इंडिया की ये कैप्टन, अब दुल्हन बनेंगी, तारीख तय

Mon, 08 Aug 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी की शादी - फोटो : फाइल फोटो
ओलंपिक से बाहर की गई भारतीय हॉकी टीम की कैप्टन रितु रानी दुल्हन बनने जा रही हैं। शादी की तारीख तय हो गई है। जानिए कब होगी?
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी की शादी - फोटो : फाइल फोटो
बात हो रही है, हरियाणा के शाहबाद निवासी हॉकी प्लेयर रीतू रानी की। खेलते-खेलते वे अपनी ही कोच पूनम बाला के बेटे पंजाबी गायक हर्ष शर्मा उर्फ हैश को दिल दे बैठी। दो महीने पहले दोनों ने सगाई कर ली थी। अब वे शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी की तारीख तय हो गई है। वे इसी महीने की 18 तारीख को शादी करेंगी। तैयारियां शुरू हो गई हैं और शादी समारोह कुरुक्षेत्र के गंभीर पैलेस में होगा।
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी की शादी - फोटो : फाइल फोटो
बताया जा रहा है कि शादी में खेल जगह की कई हस्तियां भी पहुंचेंगी। रीतू की इच्छा थी कि ओलिंपिक के बाद शादी हो, लेकिन कप्तानी के साथ-साथ टीम में भी जगह नहीं मिल पाई तो अब इसी महीने शादी करने का फैसला किया। रितु भारत के लिए खेलने वाली यंगेस्ट प्लेयर हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र में पहला मैच खेला।

4 of 6
पंजाबी सिंगर हर्ष शर्मा के साथ रितु रानी की सगाई - फोटो : अमर उजाला
कब मिले पहली बारः रीतू करीब 2 साल पहले पटियाला स्थित साई सेंटर में प्रशिक्षण ले रही थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और शादी की बात फाइनल हो गई। अपने प्यार को अपने जीवन साथी के रूप में पाकर रीतू रानी बेहद खुश है और ओलंपिक में न खेलने के गम को दूर करना चाहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पंजाबी सिंगर हर्ष शर्मा के साथ रितु रानी की सगाई - फोटो : अमर उजाला
रितु हरियाणा के शाहाबाद की हैं। वह टीम इंडिया में हाफबैक पोजिशन पर खेलती हैं। उनकी कप्तानी में ही इंचियोन में हुए एशियन गेम्स-2014 में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ओलंपिक टीम से बाहर होना कोच से विवाद बताया जा रहा था। इसके चलते उन्हें कप्तानी भी छोड़नी पड़ी। हॉकी इंडिया की ओर से रितू रानी का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा गया है। प्रदेश सरकार ने पहले ही उसे भीम अवार्ड से नवाजा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी रीतू रानी - फोटो : फाइल फोटो
जानकर हैरानी होगी कि रितु रानी अभी तक दो सरकारी नौकरी छोड़ चुकी हैं। रितु रानी ने खेल कोटे से पहले रेलवे ज्वाइन किया था। सरकार ने उसकी उपलब्धियों को देखते हुए कई वर्षों बाद हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर नियुक्त कर दिया था। हालांकि रितू रानी को पुलिस की नौकरी अच्छी नहीं लगी और उसने सरकार से अपना विभाग बदलने की गुजारिश की। इस पर उसे आयकर विभाग में इंस्पेक्टर लगा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें