फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के लाइसेंस बनवाने को लेकर नई जानकारी आई सामने, नहीं देखी तो पछताएंगे

Fri, 20 Apr 2018 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
गोली
हथियार रखने और लाइसेंस बनवाने को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जो परेशानी का कारण बन सकती हैं। क्लिक करके देखिए...
विज्ञापन

2 of 7
हथियार
दरअसल, गृह मंत्रालय के आदेशों पर अब हथियारों का लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए डोप टेस्ट कराना होगा। इसके लिए पंजाब में राज्य सेहत विभाग ने आर्म्स लाइसेंसों के लिए अनिवार्य किए डोप टेस्ट की निर्धारित फीस के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आर्म्स लाइसेंस के लिए सरकारी अस्पतालों में होने वाले इस डोप टेस्ट के लिए 1500 रुपये फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

3 of 7
pistol
डोप टेस्ट सरकारी अस्पतालों में ही होगा। प्राइवेट अस्पतालों के टेस्ट को प्रशासन नहीं मानेगा। सरकारी अस्पतालों में स्टाफ एवं किटों की कमी कारण लोग परेशान हो रहे हैं। आर्म्स लाइसेंस धारकों से सरकार मोटी कमाई कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से लाइसेंस फीस कई गुणा बढ़ा देने से अब आर्म्स रखने का शौक महंगा हो गया है। नए आम्स लाइसेंस के लिए 15 हजार रेड क्रॉस सहायता एवं आर्म्स प्रशिक्षण आदि तकरीबन 25 हजार फीस देनी पड़ती है।

4 of 7
pistol
पुराने लाइसेंस धारकों को लाइसेंस रीन्यू करवाने के लिए सेवा केंद्र सुविधा फीस समेत तकरीबन 18 सौ रुपये अदा किये जाते थे। अब ओर 1500 रुपये डोप टेस्ट फीस सरकार ने निर्धारित कर दी है। पंजाब राज्य सेहत निगम ने 17 अप्रैल को अंजली भावड़ा प्रिंसिपल सचिव सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से राज्य भर के सिविल सर्जनों एवं डिप्टी मेडिकल कमिश्नरों को नोटिफिकेशन जारी किया है।
विज्ञापन

5 of 7
हथियार
इस नोटिफिकेशन के तहत आदेश दिए गए हैं कि आर्म्स लाइसेंस के लिए मेडिकल और डोप टेस्ट की राज्य सरकार ने पंद्रह सौ रुपये फीस निर्धारित की है और यह फीस वसूली जाए। डिप्टी कमिशनर दिलराज सिंह ने कहा कि बिना डोप टेस्ट से न तो नया आर्म्स लाइसेंस बनेगा और न ही रिन्यू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डोप टेस्ट कराना अनिवार्य है। लाइसेंस धारक के डोप टेस्ट ‘नेगटिव’ रिपोर्ट होने पर उसका आर्म्स लाइसेंस रद्द होगा। 
विज्ञापन

6 of 7
हथियार
सेहत विभाग के अधिकारी ने कहा कि फीस तुरंत लागू कर दी गई है। उन्होंने डोप टेस्ट के लिए किटों की कमी होने की बात मानते हुए कहा उन्होंने 500 किटें जारी करने के लिए उच्च अधिकारियों को कहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दाखिल मरीजों और अन्य इमरजेंसी सेवाओं के मद्देनजर लेबोरेटरी में डेली 25 आर्म्स लाइसेंस धारकों को डोप टेस्ट के लिए समय दिया जाता है। अब तक 350 लोगों का डोप टेस्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फायरिंग - फोटो : SELF
डोप टेस्ट के लिए मूत्र (पेशाब) के नमूने के अलावा किट से अफीम, डोडे, भंग, कोकीन, हेरोइन एवं स्मैक या नशीली दवा के नशे का पता चल जाता है। इस के अलावा कोई भी नींद की गोली एवं दूसरी नशीली गोलियों का सेवन करता है तो उसकी जांच भी इस किट से आसानी के साथ हो जाती है। भारत सरकार की हिदायतें अनुसार आर्म्स लाइसेंसों का विवरण एनडीएएल (नेशनल डाटाबेस आफ आर्म्स लाइसेंस) पर अपलोड किया जा रहा है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें