आईपीएल से ठीक पहले टीम इंडिया के एक धुआंधार गेंदबाज ने शादी रचा ली हे। रिसेप्शन में भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान विराट कोहली पहुंचे तो सब देखते ही रह गए, देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सिद्धार्थ कौल की शादी
सिद्धार्थ कौल 9 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड हरसिमरन कौर के साथ विवाह बंधन में बंध गए। पिछले साल आईपीएल से ठीक पहले सगाई की थी और ठीक एक साल बाद आईपीएल से पहले ही दोनों ने शादी कर ली। जीरकपुर में हुए रिसेप्शन में पूरी भारतीय क्रिकेट टीम शिरकत करने पहुंची।
विज्ञापन
3 of 5
सिद्धार्थ कौल की शादी
जैसे ही कप्तान कोहली और पूरी टीम रिसेप्शन में पहुंची तो गेस्ट पार्टी छोड़कर चहेते क्रिकेटरों के साथ सेल्फी लेने में लग गए। कोई उनसे ऑटोग्राफ मांग रहा था तो कोई सेल्फी लेने के लिए लाइन में खड़ा था। हालांकि कड़ी सुरक्षा के बीच फैंस को निराश होना पड़ा, क्योंकि टीम के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें क्रिकेटरों के पास जाने से रोक दिया।
4 of 5
सिद्धार्थ कौल की शादी
टीम के खिलाड़ियों ने बारी-बारी से गुलाब का फूल देकर सिद्धार्थ कौल और हरसिमरन को शादी की मुबारकबाद दी। उसके बाद सभी खिलाड़ियों ने सिद्धार्थ कौल और हरसिमरन के साथ ग्रुप फोटो सेशन भी करवाया। जीरकपुर के स्काई नेट एनक्लेव में यह रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। पार्टी में सभी क्रिकेटरों ने डिनर का लुत्फ उठाया और म्यूजिक पर थिरके भी।
सिद्धार्थ कौल आईपीएल में सनराइजर्स के लिए खेलते हैं। वे अपनी टीम के बेहद अहम गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 38 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43 विकेट लिए हैं। सिद्धार्थ कौल भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने दो वनडे मैच खेले थे। हालांकि उसके बाद उनको टीम इंडिया में जगह नहीं मिली।