फेसबुक पर पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो गया और उसके चक्कर में भारतीय युवक बॉर्डर पार करने के लिए पहुंच गया। मामले में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
पाकिस्तानी लड़की के लिए बॉर्डर पार करने पहुंचा युवक
पूछताछ के दौरान पुलिस को सिंकदर ने बताया कि उसकी फैसलाबाद (पाकिस्तान) की रहने वाली सबीना से फेसबुक पर बात हुई। वह उससे निकाह करने के लिए जा रहा था। सबीनाशादीशुदा है और वह लाहौर के मजान बैंक में कार्यरत है। आजकल वह गर्भवती है और उसकी मदद करने के लिए ही पाकिस्तान जाना चाहता था। वहीं पुलिस को सिंकदर की इस कहानी पर शक है। इसलिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
पूछताछ करने के लिए सिकंदर को अमृतसर स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भी भेजा जाएगा। क्योंकि सिकंदर ने काफी पूछताछ के बाद सबीनासे मिलने की बात खुफिया एजेंसी के अधिकारियों को बताई थी। पुलिस का मानना है कि वह उनसे कुछ बातें छिपा रहा है। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसी खान के पारिवारिक सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है, घर पर खान से कौन-कौन मिलने आता था या खान किन-किन लोगों से मिलता था।
4 of 6
border
- फोटो : Amar Ujala
सिकंदर की खामोशी के पीछे छिपे कई राज: सिकंदर को सरहद की जानकारी कहां से मिली कि फाजिल्का सेक्टर की डीआरडी नाथ कहां है और यहां से गुजरने से लाहौर नजदीक है। क्या खान के पास उक्त एरिया का नक्शा है। बीएसएफ की बीओपी डीआरडी नाथ कैसे पहुंचा, जबकि बहुत कम लोगों को सरहद के बारे में जानकारी है। सिकंदर फेसबुक पर सबीना से कब से बातचीत कर रहा था। सबीनाकौन है, कहीं पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई की कर्मी तो नहीं।
विज्ञापन
5 of 6
pak border
- फोटो : pak border
चंडीगढ़ सेक्टर-49 डी के मकान नंबर-2762 निवासी सिकंदर खान (30) पुत्र सफी खान चंडीगढ़ के ललित होटल में भी काम कर चुका है और मौजूदा समय में शादी डॉट कॉम में काम कर रहा था। वह ग्रेजुएट है। पिता माली का काम करते है। पिता ने बताया कि सिकंदर खान की शादी 2-3 वर्ष पूर्व हो चुकी है, किंतु उसकी पत्नी नशे की आदी होने के कारण दोनों के बीच मनमुटाव के चलते तलाक भी हो चुका है।
सिकंदर ने यह भी बताया है कि वह पहले जब फिरोजपुर आया था तो शेरशाह वाली समाधि पर माथा टेककर वापस लौट गया था। इस बार उसने पहले अमृतसर के वाघा बार्डर से भी प्रयास किया था, किंतु वहां सुरक्षा ज्यादा होने के कारण उसने फाजिल्का सेक्टर को चुना लेकिन इस बार वह सुरक्षा बल के अधिकारियों के हत्थे चढ़ गया। सिकंदर खान के विरुद्ध 1967 पासपोर्ट एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।