फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी प्रेमिका के लिए ये क्या कर गया भारतीय युवक!

Mon, 27 Feb 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर खान
फेसबुक पर प्यार हुआ और बड़े अरमानों के साथ एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सरहद पर पहुंच गया। लेकिन 'सिकंदर' के मुकद्दर ने साथ नहीं दिया। देखिए...
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तानी लड़की के लिए बॉर्डर पार करने पहुंचा युवक
बीएसएफ की ओर से फाजिल्का सेक्टर की बीओपी डीआरडी नाथ के पास से गिरफ्तार किए चंडीगढ़ निवासी सिकंदर खान से पुलिस पूछताछ जारी है। सिकंदर के अनुसार सबीका ने उसे बताया था कि वह लाहौर के मजान बैंक में कार्यरत है। वहीं जानकारों के मुताबिक पूछताछ करने के लिए सिकंदर को अमृतसर स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भी भेजा जाएगा। क्योंकि सिकंदर ने काफी पूछताछ के बाद सबीका से मिलने की बात खुफिया एजेंसी के अधिकारियों को बताई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तानी लड़की के लिए बॉर्डर पार करने पहुंचा युवक
पुलिस का मानना है कि वह उनसे कुछ बातें छिपा रहा है। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसी खान के पारिवारिक सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है, घर पर खान से कौन-कौन मिलने आता था या खान किन-किन लोगों से मिलता था। हालांकि पुलिस पूछताछ में चंडीगढ़ सेक्टर-49 डी के मकान नंबर-2762 निवासी सिकंदर खान ने बताया था कि उसकी फैसलाबाद (पाकिस्तान) की रहने वाली सबीका से फेसबुक पर बात हुई। वह उससे मिलकर निकाह करने के लिए जा रहा था, जिसे बीएसएफ की ओर से गिरफ्तार किया गया। 

4 of 5
pakistan border - फोटो : File Photo
सिकंदर ने बताया कि फेसबुक के जरिये उसे फैसलाबाद की सबीका से प्यार हो गया था। दोनों के बीच कई बार फेसबुक के जरिये बातचीत भी हुई। सिकंदर को सबीका ने बताया कि वह लाहौर के मजान बैंक में कार्यरत है। इसलिए वह उससे मिलकर निकाह करने के लिए सरहद पार कर रहा था, क्योंकि फाजिल्का सेक्टर से लाहौर नजदीक पड़ता है। सिकंदर खान चंडीगढ़ के ललित होटल में भी काम कर चुका है और मौजूदा समय में शादी डॉट कॉम में काम कर रहा था। वह ग्रेजुएट है। पिता माली का काम करते है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
सिकंदर की खामोशी के पीछे छिपे हैं कई राज
1. चंडीगढ़ के सिकंदर खान को सरहद की जानकारी कहां से मिली कि फाजिल्का सेक्टर की डीआरडी नाथ कहां है और यहां से गुजरने से लाहौर नजदीक है।
2. क्या खान के पास उक्त एरिया का नक्शा है।
3. बीएसएफ की बीओपी डीआरडी नाथ कैसे पहुंचा, जबकि बहुत कम लोगों को सरहद के बारे में जानकारी है। यहां तक पहुंचना कोई आसान बात नहीं है।
4. सिकंदर फेसबुक पर सबीना से कब से बातचीत कर रहा था, इसके बारे में पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहा है। 
5. सबीना कौन है, कहीं पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई की कर्मी तो नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें