भारतीय सेना में शामिल होने का मौका है, 10वीं पास हैं तो रजिस्ट्रेशन करा लें। इस बार भर्ती 6 नए नियमों के साथ होगी, नहीं जानते तो यहां जान लीजिए।
विज्ञापन
2 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
हरियाणा के हिसार स्थित सेना भर्ती कार्यालय में 10 जनवरी से खुली भर्ती होने जा रही है। इसमें जिला हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के युवा भाग ले सकेंगे। भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर नाम रजिस्टर करवा लें। भर्ती के समय आवेदक को अपने साथ मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। आधार कार्ड की मूल प्रति भी साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
3 of 9
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
हिसार भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय हिसार में 10 से 20 जनवरी तक सेना में सैनिक (सामान्य ड्यूटी), सैनिक (लिपिक/स्टोर कीपर/ तकनीकी), सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेड मैन और जेसीओ श्रेणी के पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 16 रंगीन पासपोर्ट फोटो, जिस पर नाम, जन्मतिथि छपी हो। सिख उम्मेदवारों की फोटो पगड़ी और पटके के साथ हो। बिना आधार नंबर के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
4 of 9
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
इन दस्तावेजों में आवेदन की कॉपी के साथ-साथ मैट्रिक/12वीं का प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लानी अनिवार्य हैं। चारों प्रमाण पत्र छह महीने के भीतर बनवाए गए हों। खिलाड़ी को मूल प्रमाण पत्र के साथ निदेशक हरियाणा युवा मामले विभाग का ग्रेडेसन सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। सैनिक/भूतपूर्व सैनिक/विधवाओं के पुत्र अपने साथ संबंध प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ अवश्य लाएं।
विज्ञापन
5 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
आंखों की पुतलियों और फिंगरप्रिंट का डाटा जुटाया जाएगा
सेना भर्ती में दस्तावेजी फर्जीवाड़े को लेकर सेना अलर्ट है। सेना लगातार नियमों को और सख्त बनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सेना ने अब यह फरमान जारी किया है कि खुली भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की आंखों की पुतलियों और फिंगरप्रिंट का डाटा जुटाया जाएगा। इसका मिलान संबंधित अभ्यर्थियों के आधार कार्ड के साथ किया जाएगा। मिलान होने पर ही अभ्यर्थी सेना भर्ती में भाग ले पाएगा, अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
6 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
अभ्यर्थी को शपथपत्र देना होगा
भर्ती मुख्यालय के सैन्य अफसरों ने बताया कि अब भर्ती से पहले अभ्यर्थी को शपथपत्र देना होगा कि ‘मैं कुंवारा हूं’ तभी उसके आवेदन पर विचार किया जाएगा। इससे फर्जीवाड़े पर काफी हद तक लगाम लगेगी। दरअसल पिछले कुछ समय से भर्ती में फर्जीवाड़े से सेना के अफसर परेशान हैं। इससे बचने के लिए भर्ती के कई नियमों में फेरबदल का फैसला लिया।
विज्ञापन
7 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
21 साल से कम उम्र तो देना होगा शपथपत्र
सेना की खुली भर्ती में 18 साल से अधिक आयु के युवक ही भाग ले सकते हैं, वहीं भर्ती मुख्यालय ने फैसला लिया है कि भर्ती के लिए आने वाले 21 साल से कम उम्र के युवकों को शपथपत्र देना होगा कि वह कुंवारा है। इस शपथपत्र को उसे अपने गांव के सरपंच या शहर में वार्ड के पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि से सत्यापित भी कराना होगा।’ उसके बाद ही उसके आवेदन पर विचार किया जाएगा।
8 of 9
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
कान में मैल मिलने या बाल बड़े मिले तो अनफिट
भर्ती के दौरान यदि कान में मैल मिलने या फिर कान के बाल बड़े मिले तो आवेदक को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। भर्ती मुख्यालय ने भर्ती के दौरान इससे संबंधित डाक्टरी परीक्षा में फेरबदल किया है। पहले ऐसे अभ्यर्थियों को पूरी तरह से फिट होने के लिए 21 से 42 दिन का समय दे दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्हें मौके पर ही अनफिट कर दिया जाएगा।
लिपिक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बदली गई
सेना में लिपिक पद की भर्ती के दौरान शैक्षणिक योग्यता में भी फेरबदल किया गया है। अब लिपिक पद की भर्ती के लिए अभ्यर्थी को बारहवीं में 60 फीसदी अंक लेने अनिवार्य होंगे। पहले केवल बारहवीं पास से काम चल जाता था। इसके अतिरिक्त गणित और अंग्रेजी में 50 अंक होने भी जरूरी हैं। ऐसा न होने पर उन्हें सैनिक लिपिक परीक्षा के अयोग्य माना जाएगा। इसके अतिरिक्त अब सभी अभ्यर्थियों को आधार कार्ड भी देना अनिवार्य होगा।