फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती का एक और नियम बदला गया, अब फॉर्म में भरना होगा ये ऑप्शन

Sat, 30 Sep 2017 09:27 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics
भारतीय सेना में भर्ती का एक और नियम बदल दिया गया है। इससे सेना में शामिल होने का जज्बा रखने वाले लाखों युवाओं को अब एक नया ऑप्शन भरना होगा।
विज्ञापन

2 of 8
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics
दरअसल, अब अनाथ युवाओं की सेना भर्ती में उनकी जाति और धर्म आड़े नहीं आएगा। देश उनका धर्म होगा और वे सभी जातियों से संबद्ध होंगे। ऐसे अनाथ युवाओं की भर्ती के  लिए सेना हाईकमान एक खास व्यवस्था बनाने जा रही है। इस पर काम चल रहा है और बहुत जल्द इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics
देखने में आया है कि अभी बहुत से अनाथ बच्चे सेना की भर्ती प्रक्रिया में इसलिए भाग नहीं ले पाते, क्योंकि उन्हें न तो अपनी जाति मालूम होती है और न ही अपने धर्म का। उनका बचपन तो सिर्फ अनाथालयों में ही गुजरा होता है। दूसरी ओर, आवेदन फार्म के अंतर्गत जाति और धर्म दोनों कॉलम का भरा जाना अनिवार्य होता है, अन्यथा आवेदन रद्द हो जाता है।

4 of 8
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
अनाथ बच्चों के अधिकारों पर काम करने वाले हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य बालकृष्ण गोयल ने इस मसले को सेना हाईकमान के  समक्ष प्रमुखता से उठाते हुए इस बारे में कुछ नई व्यवस्था करने की मांग की थी।
विज्ञापन

5 of 8
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के अनुसार इसी के चलते अब सेना इस दिशा में नया रास्ता निकाल रही है। सेना अब अनाथ युवाओं के लिए ‘आल इंडिया, आल कास्ट’ का विकल्प शुरू करेगी। यानी अनाथ युवा आवेदन फार्म में धर्म के कॉलम में ‘आल इंडिया’ भरेंगे और जाति के कॉलम में ‘ऑल कास्ट’ भरेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
आर्मी - फोटो : source
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सीनियर मेंबर बीके गोयल ने बताया कि वह रक्षामंत्री और सेना प्रमुख से भी मिलकर इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं। वहां से आयोग को सकारात्मक जवाब मिला है। सेना जल्द इस व्यवस्था को लागू करेगी।
विज्ञापन

7 of 8
भारतीय सेना
उधर, आयोग के एक अन्य सदस्य परमजीत सिंह बड़ौला ने बताया कि आयोग के प्रयास से सेना भर्ती केआवेदन फार्म में अनाथ युवाओं केलिए ‘अभिभावक’ कॉलम का पंगा भी खत्म हो चुका है। इस कॉलम में अब अनाथ युवा अपना अभिभावक अपने उस राज्य को बताएंगे, जिस राज्य से अधिकृत चिल्ड्रन होम में वे रहते हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
भारतीय सेना
उदाहरणतया हरियाणा के चिल्ड्रन होम में रहने वाला अनाथ युवा भर्ती आवेदन फार्म के ‘अभिभावक’ कॉलम में ‘हरियाणा’ भरेगा। यानी अनाथ युवा का अभिभावक अब हरियाणा सरकार होगी। बशर्ते उसके पास हरियाणा सरकार के अधिकृत चिल्ड्रन होम अथवा अनाथालय का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें