देश सेवा के लिए सेना में शामिल होना अब आसान नहीं होगा, क्योंकि भर्ती से जुड़े 6 बड़े नियम बदल दिए गए हैं। अब इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही मौका मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 8
indian army
आवेदकों का पहले ऑनलाइन टेस्ट होगा
सेना भर्ती रैलियों में उमड़ने वाली युवाओं की भीड़ को मैनेज करने और इसकी वजह से भर्ती कार्यालयों के बढ़े कार्यभार को कम करने के लिए सेना नई व्यवस्था बना रही है। इसके अंतर्गत आवेदकों का पहले ऑनलाइन टेस्ट होगा, जो आवेदक उसे पास कर लेंगे उनको ही सेना भर्ती की अगले टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस नई व्यवस्था को अमल में लाने के लिए सेना एक खास सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है। इसी सॉफ्टवेयर के जरिये आवेदकों का पहले ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 8
भारतीय सेना
दस्तावेजों की गड़बड़ियों पर नजर रखना होगा आसान
सेना की खुली भर्ती के दौरान हालात बेकाबू से होने लगे हैं। इसके मद्देनजर सेना भर्ती के लिए नई व्यवस्था पर विचार कर रही है। नई व्यवस्था से फर्जी दस्तावेजों पर भी आसानी से नजर रखी जा सकेगी। अब चूंकि पहले ही ऑनलाइन टेस्ट हो जाएगा, इससे अयोग्य युवा तो दौड़ टेस्ट से पहले ही छंट जाएंगे। सीमित योग्य युवा ही भर्ती के लिए आएंगे, जिससे उनके दस्तावेजों की निगरानी का काम भी आसान होगा।
4 of 8
Indian Army
आंखों की पुतलियों और फिंगरप्रिंट का डाटा जुटाया जाएगा
सेना भर्ती में दस्तावेजी फर्जीवाड़े को लेकर सेना अलर्ट है। सेना लगातार नियमों को और सख्त बनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सेना ने अब यह फरमान जारी किया है कि खुली भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की आंखों की पुतलियों और फिंगरप्रिंट का डाटा जुटाया जाएगा। इसका मिलान संबंधित अभ्यर्थियों के आधार कार्ड के साथ किया जाएगा। मिलान होने पर ही अभ्यर्थी सेना भर्ती में भाग ले पाएगा, अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
5 of 8
indian army
- फोटो : indian army
अभ्यर्थी को शपथपत्र देना होगा
भर्ती मुख्यालय के सैन्य अफसरों ने बताया कि अब भर्ती से पहले अभ्यर्थी को शपथपत्र देना होगा कि ‘मैं कुंवारा हूं’ तभी उसके आवेदन पर विचार किया जाएगा। इससे फर्जीवाड़े पर काफी हद तक लगाम लगेगी। दरअसल पिछले कुछ समय से भर्ती में फर्जीवाड़े से सेना के अफसर परेशान हैं। इससे बचने के लिए भर्ती के कई नियमों में फेरबदल का फैसला लिया।
विज्ञापन
6 of 8
भारतीय सेना
- फोटो : SELF
21 साल से कम उम्र तो देना होगा शपथपत्र
सेना की खुली भर्ती में 18 साल से अधिक आयु के युवक ही भाग ले सकते हैं, वहीं भर्ती मुख्यालय ने फैसला लिया है कि भर्ती के लिए आने वाले 21 साल से कम उम्र के युवकों को शपथपत्र देना होगा कि वह कुंवारा है। इस शपथपत्र को उसे अपने गांव के सरपंच या शहर में वार्ड के पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि से सत्यापित भी कराना होगा।’ उसके बाद ही उसके आवेदन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
Indian army
- फोटो : File Photo
कान में मैल मिलने या बाल बड़े मिले तो अनफिट
भर्ती के दौरान यदि कान में मैल मिलने या फिर कान के बाल बड़े मिले तो आवेदक को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। भर्ती मुख्यालय ने भर्ती के दौरान इससे संबंधित डाक्टरी परीक्षा में फेरबदल किया है। पहले ऐसे अभ्यर्थियों को पूरी तरह से फिट होने के लिए 21 से 42 दिन का समय दे दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्हें मौके पर ही अनफिट कर दिया जाएगा।
लिपिक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बदली गई
सेना में लिपिक पद की भर्ती के दौरान शैक्षणिक योग्यता में भी फेरबदल किया गया है। अब लिपिक पद की भर्ती के लिए अभ्यर्थी को बारहवीं में 60 फीसदी अंक लेने अनिवार्य होंगे। पहले केवल बारहवीं पास से काम चल जाता था। इसके अतिरिक्त गणित और अंग्रेजी में 50 अंक होने भी जरूरी हैं। ऐसा न होने पर उन्हें सैनिक लिपिक परीक्षा के अयोग्य माना जाएगा। इसके अतिरिक्त अब सभी अभ्यर्थियों को आधार कार्ड भी देना अनिवार्य होगा।