सेना में जाने का जज्बा रखते हैं तो सुनहरा मौका मिल रहा है, जल्दी से रजिस्ट्रेशन करा दीजिए। वहीं भर्ती में शामिल होने के लिए दो शर्तें पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन
2 of 8
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में चरखी दादरी के चरखी गांव स्थित सर छोटूराम सीनियर सेकंडरी स्कूल में चार अक्तूबर से खुली भर्ती रैली हो रही है। यह 12 अक्तूबर तक चलेगी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि कार्यालय द्वारा करीब डेढ़ साल बाद जिले में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
रैली में दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के युवा ही भाग ले सकेंगे। चार अलग-अलग ट्रेड के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही टेक्निकल, सिपाही क्लर्क/ स्टोर कीपर और सिपाही ट्रेडमैन के पद शमिल हैं।
4 of 8
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
ये दस्तावेज साथ लेकर आना होगा
भर्ती रैली स्थल बस स्टैंड से छह किलोमीटर की दूरी पर होगा। कर्नल पिल्लई ने बताया कि जिन युवाओं ने भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें ही भर्ती रैली में प्रवेश करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन करने वाले युवाओं को अपने साथ दसवीं और 12वीं का मूल मार्कशीट, आवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि एनसीसी ग्रेड सर्टिफिकेट भी युवा अपने साथ ला सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
फिजीकल पास करने वालों का हो सकता है डोप टेस्ट
कर्नल पिल्लई ने बताया कि दौड़ में पास होने के बाद युवाओं का आवश्यकता अनुसार डोप टेस्ट भी लिया जा सकता है। इसमें अगर ड्रग्स लेने संबंधी पुष्टि होती है तो न केवल उक्त युवा को भर्ती रैली से बाहर किया जाएगा बल्कि उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले आवेदक के कद की जांच होगी और इस प्रक्रिया को पास करने के बाद ही उसे दौड़ में भाग लेने दिया जाएगा। इसके बाद अन्य प्रक्रिया पास करने के बाद अंत में डॉक्टरी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 8
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया होगी पूरी
कर्नल अजीत पिल्लई ने बताया कि भर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए भर्ती रैली स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि दौड़ प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवाओं के फोटोग्राफी भी की जाएगी ताकि फिजिकल प्रक्रिया में धांधलेबाजी करने वाले युवा पकड़ में आ सकें।
विज्ञापन
7 of 8
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
फिजिकल के दौरान तीन दफा होगा आधार कार्ड चेक
कर्नल अजीत पिल्लई ने बताया कि फिजिकल प्रक्रिया शुरू होने से लेकर मेडिकल जांच तक तीन दफा आवेदक का आधार कार्ड चेक किया जाएगा। कर्नल पिल्लई ने बताया कि सबसे पहले दौड़ प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधार कार्ड चेक होगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच के दौरान आधार कार्ड की दोबारा जांच की जाएगी और अंत में मेडिकल जांच के समय भी आधार कार्ड जांचा जाएगा।
युवाओं से अपील है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की नशीला दवाओं का सेवन न करें। ऐसा करते जो युवा पकड़े जाएंगे उन पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। युवाओं से अपील है कि किसी के बहकावे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान तीन दफा आधार कार्ड की जांच की जाएगी। 18 अगस्त तक चारों जिलों के 40 हजार युवा अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
- कर्नल अजीत पिल्लई, दादरी सेना भर्ती कार्यालय