फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की इस ताकत के बारे में जानेंगे, तो टकराना दूर की बात...सोचने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे दुश्मन

Mon, 16 Jul 2018 03:53 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
indian army
भारत की इस ताकत के बारे में जान लेंगे तो टकराना दूर की बात है, टकराने की सोचने तक की हिम्मत नहीं कर पाएंगे दुश्मन देश, फिर भी भिड़े तो खाक में मिल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय सेना
दरअसल, इंडियन आर्मी अब जमीन से ही नहीं, बल्कि आसमान से भी दुश्मनों पर आग उगलेगी। दुश्मनों के खिलाफ अपने वार को आर्मी अब और खतरनाक बनाने जा रही है। युद्धक्षेत्र में एक खास फॉरमेशन के साथ सेना दुश्मन पर हमला करेगी।
विज्ञापन

3 of 6
सुरक्षाबल
पिछले दिनों वेस्टर्न कमांड के अधीनस्थ सेना की एक स्ट्राइकर यूनिट ने राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के पास अपनी नई फॉरमेशन के साथ युद्धाभ्यास किया था। सेना के एक आला अफसर के अनुसार, युद्धाभ्यास के दौरान नई रणनीति और स्ट्राइक फॉरमेशन पर काम होता रहता है।

4 of 6
भारतीय सेना
इस स्ट्राइक फॉरमेशन के तहत आर्मी अब अपने टैंकों के साथ-साथ हथियारबंद हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल भी दुश्मनों के खिलाफ कर सकती है। इस नई स्ट्राइकर फॉरमेशन में आर्मी अब युद्धक्षेत्र में दुश्मन के खिलाफ अपने ऑपरेशन में टैंक रेजिमेंट के साथ-साथ हथियारबंद हेलीकाप्टरों को भी शामिल करेगी।
विज्ञापन

5 of 6
Indian Army
अभी तक आर्मी में हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल रिमोट एरिया में हथियारबंद जवानों को उतारने, रसद, हथियार व अन्य सामग्री युद्धक्षेत्र तक पहुंचाने, युद्धक्षेत्र से घायलों को बेस कैंप तक पहुंचाने समेत अन्य कई कार्यों में किया जाता था, लेकिन अब इन हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल नए आक्रामक रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Indian Army
हेलीकाप्टर भी खास एडवांस सुविधाओं, अल्ट्रा माडर्न सेंसर व उच्च परिशुद्धता वाले हथियारों से लेस होंगे। इस रणनीति के तहत जहां आर्मी के टैंक जमीन से दुश्मनों को नेस्तनाबूद करेंगे, वहीं हेलीकाप्टर आसमान से दुश्मनों पर फायरिंग और गोलाबारी की बौछार करेंगे। सेना का दावा है कि युद्धक्षेत्र में ये फॉरमेशन दुश्मन पर भारी पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें