भारतीय फौजी के बेटे को आईएसआई एजेंट बनाने वाली महिला के फेसबुक अकाउंट से ऐसे खुलासे हुए हैं, जानकर सभी हिल जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
आईएसआई एजेंट
गौरव शर्मा को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे सैन्य ठिकानों की खुफिया सूचना लेने वाली आईएसआई की महिला एजेंट अमिता की फेसबुक फ्रेंड लिस्ट भी सेना और पुलिस अधिकारियों से भरी पड़ी है। अमर उजाला ने अमिता के फेसबुक खाते को खंगाला तो 152 फेसबुक फ्र्रेंड में से 47 सेना और 2 पुलिस के अधिकारी मिले हैं। अब खुफिया एजेंसियां अमिता के फेसबुक खाते की मॉनिटरिंग कर रही हैं। उसकी फ्रेंडलिस्ट में 53 महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 5
आईएसआई एजेंट
अमिता के फेसबुक अकाउंट पर सेना, वायुसेना और नेवी के अधिकारी शामिल हैं। इनमें जनरल मेजर, कर्नल, कमांडर, नेवी मरीन, मरीन इंजीनियर, लेफ्टिनेंट सहित अन्य पदों के अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि एजेंट इन अधिकारियों से भी फेसबुक के माध्यम से संपर्क साधकर गोपनीय जानकारी लेने की फिराक में थी। खुफिया एजेंसियों के राडार पर अमिता की दोस्त सूची में शामिल सेना व पुलिस के अधिकारी भी हैं।
4 of 5
आईएसआई एजेंट
जम्मू-कश्मीर की एक जेल के अधीक्षक और भाजपा नेता भी
पड़ताल में सामने आया कि एजेंट की फ्रेंड लिस्ट में जम्मू-कश्मीर के एक जिला जेल के अधीक्षक भी हैं। अधीक्षक ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर व्हाट्सएप नंबर दे रखा है। वह राजौरी के रहने वाले हैं। इसके अलावा सेना से जुड़े फे्रंड में मेरठ, पुणे, दिल्ली, मध्यप्रदेश सहित अन्य जगहों के अधिकारी हैं। लिस्ट में दिल्ली का एक युवा भाजपा नेता भी शामिल है। मूलरूप से मथुरा का रहने वाला यह नेता दिल्ली में रहता है।
गौरव का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक
मामले का खुलासा होने के बाद आईएसआई महिला एजेंट ने अपनी फेसबुक आईडी को बुधवार को ब्लॉक कर दिया। मंगलवार को एजेंट ने मैसेंजर पर अंतिम बार गौरव को मैसेज किया था। गौरव का जवाब नहीं मिलने के बाद एजेंट ने उसे ब्लॉक कर दिया। एजेंट के फेसबुक पर कुछ लोगों ने अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर को भी पोस्ट किया है।