फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 व्हाट्सएप ग्रुप भारतीय सेना की विशेष टीम के राडार पर, संदिग्ध लोगों की बन रही है सूची

Wed, 23 May 2018 12:33 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना
भारतीय सेना ने अब संदिग्ध लोगों की सूची बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुपों पर विशेष सैन्य टीम नजर रख रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
indian army
दरअसल, घाटी में आतंकियों के मददगार अब सेना के गुनहगार होंगे। सेना ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रही है जो सैन्य कार्रवाई में खलल पैदा कर घाटी से आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान भगाने में मदद करते हैं। ऐसे लोगों से सेना स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद से सख्ती से निपटेगी। सेना की नजर ऐसे व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी हैं, जिसका इस्तेमाल मुठभेड़ के दौरान तुरंत स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
indian army
सैन्य सूत्रों के अनुसार इस तरह के दो सौ से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप घाटी के विभिन्न इलाकों में सक्रिय हैं और अब सेना की विशेष टीम के राडार पर हैं। उधर, घाटी में आतंकियों के मददगारों की सूची तैयार होने के बाद उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। हाल ही में सेना के हाथ घाटी के एक इलाके में मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आतंकी को भगाने का वीडियो हाथ लगा है।

4 of 5
INDIAN ARMY
इस वीडियो में मुठभेड़ के दौरान करीब पांच लोग एक आतंकी को रिहायशी इलाके की एक गली से भगाने का प्रयास कर रहे हैं। आतंकी के हाथ में बंदूक है और कुछेक लोग उसे लेकर उस गली से भगाकर इलाके से बाहर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। ये लोग इस आतंकी को इस मुठभेड़ से बचाकर सेफ जगह पहुंचाने में उसकी मदद कर रहे हैं। सेना के अपने स्थानीय सूत्रों से इस वीडियो को हासिल कर लिया है और अब इस आतंकी और उन मददगारों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indian army - फोटो : AMAR UJALA
नापाक प्लानिंग से भगाए जाते हैं आतंकी
घाटी में स्थानीय लोगों द्वारा आतंकियों को भगाने में पूरी प्लानिंग के साथ काम किया जाता है। सेना के एक अफसर ने बताया कि व्हाट्स एप ग्रुप के जरिए मुठभेड़ वाले इलाके में तुरंत भीड़ इकट्ठा हो जाती है और उनमें से कुछ नकाबपोश पत्थरबाजी से सैन्य कार्रवाई का विरोध करते हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां लोगों को संभालने व उनकी पत्थरबाजी का सामना करने में उलझ जाती है और उधर कुछ स्थानीय लोग आतंकियों को वहां से सेफ निकाल देते हैं। लेकिन  अब आतंकियों के इन मददगारों से सख्ती से निपटा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें