फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन एयरफोर्स में ओपन भर्ती जारी है, इन शर्तों को पूरा करते हैं तो जल्दी पहुंचे

Mon, 08 May 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
recruitment - फोटो : amarujala
इंडियन एयरफोर्स में 5 मई से भर्ती प्रक्रिया जारी है, अगर आप भी इन शर्तों को पूरा करते हैं तो जल्दी पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 6
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, इंडियन एयरफोर्स की तरफ से वैकेंसी निकाली गई है। जिसके लिए 5 मई से भर्ती प्रक्रिया जारी है जो 10 मई तक चलेगी। लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी गई है, जिसे पूरा करने के बाद आपके लिए भर्ती में शामिल होने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
indian army recruitment - फोटो : amarujala
करीब दो दशक बाद पंजाब के अमृतसर के राजासांसी एयरफोर्स ग्राउंड में दस जिलों के लिए भर्ती रैली का आयोजन पांच से दस मई के बीच किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में सात जुलाई 1999 से 20 दिसंबर 2000 तक जन्म लेने वाले ही हिस्सा ले सकते हैं। शर्त है कि बारहवीं पचास प्रतिशत नंबरों से उत्तीर्ण की हो और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत नंबर लाजिमी हो।

4 of 6
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी कमिश्नर कमलप्रीत सिंह संघा कहते हैं कि पंजाब के नौजवानों के लिए एयरफोर्स में भर्ती होकर देश व अपने भविष्य को मजबूत बनाने के लिए आगे आए। एयरमैन सैक्शन के कमांडिंग अधिकारी विंग कमांडर जीएस अरोड़ा कहते हैं कि एयरफोर्स में भर्ती के लिए कद 15.2 सेंटीमीटर से कम न हो और 1.6 किलोमीटर की दौड़ पांच मिनट 40 सेकेंड में पूरी करने वाले को ही लिखित परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स से रिटायर सतनाम सिंह (र्पू्व विंग कमांडर) कहते हैं कि पहले एयरफोर्स में अंग्रेजी 50 प्रतिशत नंबरों से पास होना लाजिमी नहीं था। पहली बार सुना है कि एयरफोर्स में भर्ती होने के लिए अंग्रेजी में 50 प्रतिशत नंबर अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंजाब पुलिस में तैनात हेडकांस्टेबल तरसेम सिंह कहते हैं कि मुझे तो ज्यादा अंग्रेजी आती नहीं है पंजाबी में ही कामकाज अधिकांश निपटा देते हैं। फौज में दुश्मनों के सीने पर आसमान से गोलियां चलाने वालों को अंग्रेजी आनी चाहिए यह बात बेहतर तो है, लेकिन मेरे समझ से परे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें