फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फेरे लेने जा रहे देश के सबसे युवा सांसद की अनोखी लंच पार्टी, अनोखा न्यौता

Fri, 14 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 11
दुष्यंत चौटाला की जीवनसंगिनी
देश के सबसे युवा सांसद शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 11 अप्रैल को बड़ी ही अनोखी लंच पार्टी दी और उनकी शादी का न्यौता भी अनोखा ही है।
विज्ञापन

2 of 11
दुष्यंत चौटाला
पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के प्रपौत्र और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पौत्र और 16वीं लोकसभा में हिसार से युवा सांसद दुष्यंत चौटाला के विवाह के विवाहोपलक्ष में मंगलवार को उनके पैतृक गांव चौटाला में स्थित चौधरी साहबराम खेल स्टेडियम में हलकावासियों और ग्रामीणों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। पूरा परिवार एक साथ मंच पर नजर आया।
विज्ञापन

3 of 11
देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाली की शादी
पलवल का नगाड़ा एक ओर जहां जोश भर रहा था वहीं राजस्थान के कलाकारों ने समां बांध रखा था। गांव चौटाला में स्थित चौधरी साहबराम खेल स्टेडियम में 72 फुट चौड़ा और 36 फुट लंबा स्टेज तथा 130 फुट चौड़ा और 350 फुट लंबा वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया था। मेहमानों के लिए लजीज पकवान तैयार करवाने के लिए सात किचन बनाए गए थे। वीआईपी गेस्ट के लिए स्पेशल लॉज बनाया गया।

4 of 11
दुष्यंत चौटाला की जीवनसंगिनी
प्रीतिभोज कार्यक्रम में चारों हलकों से लगभग 20 हजार लोगों ने शिरकत की। मंगलवार से सांसद दुष्यंत चौटाला के विवाह की रस्में शुरू हो गई, जबकि उनका विवाह समारोह गुरुग्राम में संपन्न होगा। कुछ रीति-रिवाज सिरसा तथा कुछ दिल्ली में किए जाएंगे। अंतत:  18 अप्रैल दुष्यंत सौभाग्यकांक्षी मेघना के संग परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। शादी की रस्में सिरसा से शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

5 of 11
दुष्यंत चौटाला की सगाई - फोटो : अमर उजाला
वैवाहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में मंगलवार को प्रथम कार्यक्रम में युवा सांसद के पिता अजय सिंह चौटाला, माता विधायक नैना चौटाला, चाचा अभय सिंह चौटाला, अनुज दिग्विजय सिंह व अर्जुन चौटाला ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान सुबह 11 से चार बजे तक राजस्थानी कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों का मनोरंजन किया। वहीं पलवल से आया नगाड़ा भी बजता रहा।

 
विज्ञापन

6 of 11
दुष्यंत चौटाला की सगाई - फोटो : अमर उजाला
एक ही मंच पर चौ. अजय सिंह चौटाला, नैना चौटाला, चौ. अभय सिंह चौटाला, अनुज दिग्विजय और अर्जुन चौटाला विराजमान थे। आने वाले मेहमान उन्हें मंच पर पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि चौटाला बंधुओं ने किसी भी मेहमान से शगुन नहीं लिया। इसके बाद 13 अप्रैल को सिरसा के जेसीडी विद्यापीठ में प्रीति भोज का आयोजन किया जाएगा। जहां पर डेढ़ लाख लोगों के भोज की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

7 of 11
dushyant chautala - फोटो : अमर उजाला
14 अप्रैल, को चौटाला हाउस सिरसा में बान-भात रस्म के साथ हाथों पर हल्दी लगेगी और बनड़ा पूरी तरह से रिवाजों के बंधन में बंधेगा। इससे पूर्व गारा हाथ और विनायक पूजा होगी। बिनोरी परंपरा के तहत बनड़ा के नजदीकी रिश्तेदार शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे सबको भोजन करवाएंगे। शादी की पहली रात रतजगा रस्म होगी। वहीं सिरसा आवास पर बान रस्म के बाद भात लिया जाएगा। लेडीज संगीत दिल्ली में होगा।

 

8 of 11
सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी तय
शादी गुरुग्राम में होगी। कुछ रीति रिवाजों का निर्वहन सिरसा में होगा तो कुछ का दिल्ली में। दुष्यंत 18 अप्रैल को मेघना के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। बेटे की शादी को लेकर दुष्यंत के पिता अजय सिंह चौटाला और माता नैना चौटाला खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वैसे भी चौटाला परिवार में ये शादी लंबे अंतराल के बाद हो रही है। 14 अप्रैल को सिरसा में बान और भात की रस्म होगी।

9 of 11
सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी तय
सांसद बेटे की शादी के लिए अजय सिंह चौटाला और नैना चौटाला रस्मो-रिवाज की प्रक्रिया में जुड़ चुके हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को दुष्यंत के ननिहाल में दोनों भात न्योतने पहुंचे। शादी की पहली रात रातीजोगा की रस्म होगी। दुष्यंत के पिता अजय सिंह चौटाला व माता नैना चौटाला ने बताया कि सिरसा आवास पर 14 अप्रैल को बान की रस्म के बाद भात लिया जाएगा।

10 of 11
सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी तय
भात में भरने के लिए पहुंचने वाले ननिहाल परिवार के सभी सदस्यों को दूल्हे की मां नैना चौटाला तिलक लगाकर स्वागत करेंगी। नैना चौटाला ने बताया कि शादी की सभी रीति रिवाजों का निर्वहन किया जाएगा। शादी से पहले महिलाएं शादी के गीत गाएंगी। लेडीज संगीत भी दिल्ली में होगा। सिरसा में केवल बान और भात की रस्म है। इसके अलावा हरियाणा से आने वाले मेहमानों के लिए 13 अप्रैल को जेसीडी विद्यापीठ में शादी का भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन

11 of 11
गीता पढ़ाने की योजना पर बोले कि फिर स्कूलों और मदरसों में फर्क क्या रहेगा - फोटो : amar ujala
अजय सिंह चौटाला और नैना चौटाला ने बताया कि शादी की सभी रस्में परंपरा अनुसार निभाई जाएंगी और पुत्रवधू के आगमन पर भी सभी रस्में उसी तरीके से निभाई जाएंगी जो जाट समुदाय में निभाई जाती हैं। बता दें कि अजय सिंह चौटाला और नैना चौटाला के दो पुत्र हैं जिनमें दुष्यंत बड़े और दिग्विजय चौटाला छोटे हैं। दुष्यंत के बाद दिग्विजय चौटाला की शादी की बारी है। चौटाला परिवार में लंबे अंतराल के बाद शादी समारोह का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें