फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की रस्मों के बीच दूल्हे के साथ हो गई ऐसी हरकत, लोट पोट हो गई दुल्हन

Fri, 14 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
शादी, विवाह - फोटो : फाइल फोटो
शादी की रस्मों के बीच दूल्हे के साथ ऐसी हरकत हो गई कि दुल्हन देखती रह गई। मजा तो किरकिरा हुआ ही, सभी हंसी का पात्र भी बन गए।
विज्ञापन

2 of 7
मैरिज - फोटो : demo pic
घटना पंजाब के लुधियाना की है। एक रस्म के दौरान युवक ने दूल्हे की झोली में 2000 का नकली नोट डाला और 500 रुपये का नोट उठा लिया। ऐसा करते हुए उसे बारातियों ने देख लिया और वीडियो बना ली। फिर बारातियों ने युवक का वो हाल किया, जिसकी उसने कल्पना तक नहीं की थी।
विज्ञापन

3 of 7
व‌िवाह
फिल्मी स्टाइल में दुल्हे की झोली में दो हजार रुपये का नकली नोट रख पांच पांच सौ रुपये के असली नोट उठाते समय नौजवान की काफी धुनाई हुई। शादी समारोह में ठगी मारने आए ठग नौजवान की सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप भी वायरल हो गई।

4 of 7
श्‍ाादी - फोटो : demo
जानकारी के अनुसार जगरांव के गांव डल्ला के रहने वाले एनआरआई की शादी की रस्में मैरिज पैलेस में चल रही थी। इसी दौरान नई जोड़ी को वर वधु पक्ष के लोग शगुन दे रहे थे। एक नौजवान ने दो हजार का नोट दूल्हे की झोली में रख उसमे से पांच पांच सौ के नए नोट उठाने शुरु कर दिए।
विज्ञापन

5 of 7
विवाह
नौजवान कौन है, पूछने पर वर वधु पक्ष के लोग एक दूसरे को देखने लगे। तभी जवाब आया कि वह नहीं जानते की कौन है। इसी दौरान जब दुल्हे की झोली में रखा दो हजार रुपये का नोट चेक किया तो वह नकली निकला। बस फिर बाराती शादी भूल कर नौजवान की धुनाई में लग गए।
विज्ञापन

6 of 7
शादी
बारातियों ने उसकी वीडियो बनाई। नाम, पता पूछ माफी मंगवा कर छोड़ दिया। किसी ने पुलिस को भी वीडियो रिकॉर्डिंग भेज दी, जिसके बाद हरकत में आई थाना सिधवां बेट की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शादी
शादी की वीडियो रविवार को मुझे मिली है। वीडियो के आधार पर गांव सवद्दी के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार मैरिज पैलेस में जाकर दूल्हा-दुल्हन के परिवार का एड्रेस लेकर पूछताछ की जाएगी।
-रणजीतसिंह, एसएचओ, थाना सिधवां बेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें