फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे युवा सांसद की जीवनसंगिनी को देखिए, जल्द लेंगे 7 फेरे

Thu, 05 Jan 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
दुष्यंत चौटाला की जीवनसंगिनी
देश के सबसे युवा सांसद सगाई हो चुकी है और जल्दी ही वे शादी के बंधन में बंध जाएंगे। देखिए उनकी जीवनसंगिनी की पहली तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
दुष्यंत चौटाला की सगाई - फोटो : अमर उजाला
हिसार सीट से 26 साल की उम्र में लोकसभा पहुंचे दुष्यंत चौटाला की सगाई आईपीएस परमजीत सिंह की बेटी मेघना अहलावत के साथ हुई। रिंग सेरेमनी एक प्राइवेट होटल में पूरी हुई।
विज्ञापन

3 of 7
दुष्यंत चौटाला की सगाई - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि सगाई बेहद सादे तरीके से हुई। इस मौके पर दोनों परिवार और उनके खास करीबी लोग ही मौजूद रहे। पार्टी के नेताओं को इस मौके पर आमंत्रित नहीं किया गया।

4 of 7
दुष्यंत चौटाला की जीवनसंगिनी
देश के सबसे युवा सांसद की होने वाली पत्नी मेघना अहलावत मेघना दिल्ली के मैत्रेयी कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स से स्नातक हैं। एमबीए पास आउट हैं। फिलहाल मेघना गुड़गांव में रह रही हैं। उनके पिता सीनियर आईपीएस अफसर अहलावत पंचकूला में टेलीकम्यूनिकेशन विभाग में तैनात हैं।
विज्ञापन

5 of 7
दुष्यंत चौटाला की जीवनसंगिनी
दुष्यंत चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सांसद हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में हरियाणा के हिसार से जीते। वे 26 साल की उम्रमें संसद पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के सांसद हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सांसद दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत अजय चौटाला के बेटे हैं, जो इस समय जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे हैं। उनकी मां नैना सिंह चौटाला हरियाणा के डबवाली विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांसद दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत के एक छोटे भाई हैं दिग्विजय चौटाला, जो इस समय इनेलो का यूथ विंग संभाल रहे हैं। उनके दादा ओमप्रकाश चौटाला को इस मौके के लिए एक दिन की पैरोल मिली। वे भी अपने पुत्र के साथ जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें