फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए! 210 फुट लंबा देश का सबसे ऊंचा रावण, 5 बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह, 12 खासियतें

Mon, 15 Oct 2018 01:56 PM IST
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 9
देश का सबसे ऊंचा रावण
तस्वीरों में देखिए, देश का सबसे ऊंचा रावण, जो बनकर खड़ा हो गया है। 210 फुट लंबे इस पुतले की 12 खासियतें हैं और देखने में इतना शानदार कि पलकें झपका नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 9
देश का सबसे ऊंचा रावण
देश का सबसे ऊंचा रावण पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में खड़ा हो गया है। इस पुतले को तीन मंजिला इमारत पर चढ़कर शहर के किसी भी कोने से आसानी से देखा जा सकता है। खास बात यह है कि पुतले को खड़ा करने के लिए जहां दो क्रेन, एक अर्थमूविंग मशीन का सहारा लिया गया, वहीं श्रीराम लीला क्लब बराड़ा के 150 युवकों को मदद करनी पड़ी। इन युवकों ने लगातार आठ घंटे की कड़ी मशक्कत कर लंकेश के 210 फुट लंबे पुलते को खड़ा किया।
विज्ञापन

3 of 9
देश का सबसे ऊंचा रावण
210 फुट के इस रावण को बराड़ा के तेजिंदर चौहान ने अपने 40 साथियों के साथ मिलकर करीब पांच महीने में तैयार किया है। इसे तैयार करने में करीब 30 लाख रुपये का खर्च आया। बता दें कि तेजिंदर अपने ही रिकॉर्ड को पांच बार तोड़कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुके हैं। रावण की सुरक्षा के लिए पंचकूला पुलिस समेत रावण तैयार करने वाली टीम के सदस्य तैनात हैं। इसके अलावा रावण तक कोई पहुंच न सके इसके लिए चौतरफा बैरीकेडिंग की गई है।

4 of 9
देश का सबसे ऊंचा रावण
62 क्विंटल वजन का है ये रावण      
रावण के इस पुतले का कुल वजन करीब 62 क्विंटल है। तीन क्विंटल फाइबर ग्लास लगा है। 40 क्विंटल लोहे का स्ट्रक्चर लगाया गया है। 15 क्विंटल बांस का प्रयोग हुआ है। दो क्विंटल प्लास्टिक की रस्सी लगी है। 40 लोगों ने करीब पांच महीने की मेहनत से इसे तैयार किया है। तेजिंदर ने बताया कि एक पुतला तैयार करने के लिए करीब 25 फुट के 900 से लेकर 1000 बांस लगते हैं। इसके अलावा फाइबर, कपड़ा और पटाखों पर करीब पांच लाख रुपये का खर्च आता है। वह ऐसे पटाखों का इस्तेमाल करते हैं, जो अधिक धुआं नहीं छोड़ते।
विज्ञापन

5 of 9
देश का सबसे ऊंचा रावण
3000 मीटर कपड़ा 2000 मीटर जूट लगा
रावण के पुतले को तैयार करने के लिए करीब तीन हजार मीटर टेंट का कपड़ा लगा है। तेजिंदर चौहान ने बताया कि अभी तक वह कपड़े को दिल्ली से मंगवाते थे, लेकिन इस बार अंबाला कपड़ा मार्केट से ही खरीदा गया है। इसके अलावा पुतले में दो हजार मीटर जूट लगा है, जिसे चंडीगढ़ के सेक्टर-26 मंडी से खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि जूट और कपड़ा बारिश से भी खराब न हो इसके लिए खास तरह का केमिकल लगाया है।
विज्ञापन

6 of 9
देश का सबसे ऊंचा रावण
वाटर प्रूफ भी है
तेजिंदर चौहान ने बताया कि देश के सबसे ऊंचे 210 फुट के रावण को वाटर प्रूफ बनाया गया है ताकि बारिश होने पर भी कोई नुकसान नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसे तैयार करने में जूट और टेंट के कपड़े का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा फाइबर ग्लास से फेस तैयार किया गया है। रावण को खड़ा करने के लिए आठ फुट गहरा फाउंडेशन तैयार किया गया है जबकि इसे रोकने के लिए आठ लोहे के एंगल और रस्से लगाए गए हैं। हर टी एंगल को 10 फुट की गहराई में कंक्रीट से रोका गया है।

 
विज्ञापन

7 of 9
देश का सबसे ऊंचा रावण
ईको फ्रेंडली है पुतला
तेजिंदर चौहान ने बताया कि रावण को फुली रिमोट कंट्रोल सिस्टम से लैस किया गया है। एक बटन दबते ही रावण जलने लगेगा। इसे पूरी तरह जलने में करीब 45 मिनट का समय लगेगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रावण में इस्तेमाल होने वाले पटाखे व अन्य चीजें पूरी तरह ईको फ्रेंडली है। 

8 of 9
देश का सबसे ऊंचा रावण
पिता से प्रेरित होकर बनाया था रावण
चौहान ने बताया कि सर्वप्रथम 1987 में उन्होंने अपने पिता अमी सिंह से प्रेरित होकर महज 20 फुट ऊंचा रावण तैयार किया था। तब से ये सिलसिला बदस्तूर जारी है। अभी तक वह अम्बाला के बराड़ा में रावण का पुतला तैयार कर रहे थे। लेकिन, वहां प्रशासनिक आपत्ति के बाद उन्होंने ट्राईसिटी का रुख किया। रावण के पुतले की ऊंचाई और पब्लिक की संख्या अधिक होने के कारण किसी अप्रिय घटना के मद्देनजर बराड़ा प्रशासन ने वहां रावण का पुतला तैयार करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी से संपर्क किया और यहां देश का सबसे ऊंचा रावण तैयार करने का काम शुरू किया।

 
विज्ञापन

9 of 9
देश का सबसे ऊंचा रावण
किस वर्ष कितना ऊंचा लंकेश बनाया
राणा ने बताया कि 2011 में 175 फुट ऊंचा लंकेश का पुतला बनाकर पहली बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। इसके बाद सन 2012 में 180 फुट ऊंचा रावण बनाया, लेकिन किसी कारणवश रिकॉर्ड के लिए दावा नहीं कर पाए। सन 2013 में 185 फीट रावण तैयार कर अपना रिकॉर्ड तोड़ दूसरी बार लिम्मा बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की उपलब्धि हासिल की। इसके बाद ये सिलसिला लगातार जारी रहा। सन 2014 में 190 फुट, 2015 में 200 फुट और 2016 में 210 फुट ऊंचा रावण तैयार कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें