फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में 'स्वर्ग का झरना' जो देखने में 'भूतिया', यहां छिपा अरबों का खजाना, पर नो एंट्री

Mon, 05 Jun 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 8
रोहतक में मिली भूतिया बावड़ी
क्या आप जानते हैं कि देश में 'स्वर्ग का झरना' मौजूद है, जो देखने में भूतिया लगता है। यहां अरबों का खजाना दबा हुआ है, लेकिन इसके अंदर जाने की मनाही है।
विज्ञापन

2 of 8
रोहतक में मिली भूतिया बावड़ी
हम बात कर रहे हैं, हरियाणा के रोहतक जिले में मौजूद सदियों पुरानी एक बावड़ी के बारे में। अभिलेखगारों के अनुसार, इस बावड़ी में अरबों का खजाना दफन है, लेकिन जो भी अंदर गया, वो वापस लौटा नहीं। इसलिए इसे 'चोरों की बावड़ी' या 'स्वर्ग का झरना' भी कहा जाता है। आगे की स्लाइड में जानिए इसका पौराणिक इतिहास।
विज्ञापन

3 of 8
रोहतक में मिली भूतिया बावड़ी
बावड़ी में लगे फारसी भाषा के एक अभिलेख के अनुसार इस स्वर्ग के झरने का निर्माण उस समय के मुगल राजा शाहजहां के चैबदार सैद्यू कलाल ने 1069 एएच यानि 1658-59 एडी में करवाया था। यह बावड़ी विशाल है। इसमें एक कुआं है जिस तक पहुंचने के लिए 101 सीढिय़ां उतरनी पड़ती हैं। इसमें कई कमरे भी हैं, जो कि उस जमाने में राहगीरों के आराम के लिए बनवाए गए थे।

 

4 of 8
रोहतक में मिली भूतिया बावड़ी
इस बावड़ी को ज्ञानी चोर की बावड़ी के नाम से जाना जाता है। लोगों का कहना है कि ज्ञानी चोर एक शातिर चोर था जो धनवानों का लूटता और इस बावड़ी में छलांग लगाकर गायब हो जाता और अगले दिन फिर राहजनी के लिए निकल आता था। लोगों का यह अनुमान है कि ज्ञानी चोर द्वारा लूटा गया सारा धन इसी बावड़ी में मौजूद है। लोक मान्यताओं के अनुसार ज्ञानी चोर का अरबों का खजाना इसी में दफन है।

 
विज्ञापन

5 of 8
रोहतक में मिली भूतिया बावड़ी
स्थानीय लोगों की मानें तो इसमें सुरंगों का जाल है जो कि दिल्ली और लाहौर तक जाता है। मगर रहस्य आज भी बरकरार है। जानकारों का कहना है कि इस पर फारसी भाषा में ‘स्वर्ग का झरना' लिखा हुआ है। किवदंती है कि अंग्रेजों के समय में एक बारात सुरंगों के रास्ते दिल्ली जाना चाहती थी। कई दिन बीतने के बाद भी सुरंग में उतरे बाराती न तो दिल्ली ही पहुंच पाए और न ही वापस निकले।
विज्ञापन

6 of 8
रोहतक में मिली भूतिया बावड़ी
लोकप्रिय हो चुकी बावड़ी जमीन में कई फुट नीचे तक बनी हुई है। इसमें एक कुआं है। कुएं के उपरी सिरे पर एक पत्थर लगा हुआ है। लोगों का मानना है कि इसमें अरबों का खजाना है। सरकार द्वारा उचित देखभाल न किए जाने के कारण यह बावड़ी मिट्टी में मिलने को बेताब है। इसके बुर्ज व मंडेर गिर चुके हैं। कुएं के अंदर स्थित पानी काला पड़ चुका है। पानी के अंदर गंदगी व अन्य तरह की वस्तुएं तैरती हुई देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
रोहतक में मिली भूतिया बावड़ी
कहने को तो ये बावड़ी पुरातत्व विभाग के अधीन है मगर 352 सालों से कुदरत के थपेड़ों ने इसे कमजोर कर दिया है। जिसके चलते इसकी एक दीवार गिर गई है और दूसरी कब गिर जाए इसका पता नहीं। लोगों का कहना है कि इतिहासकारों को चाहिए कि बावड़ी से जुड़ी लोकमान्यताओं को ध्यान में रखकर अपनी खोजबीन फिर नए सिरे से शुरू करें ताकि इस बावड़ी की तमाम सच्चाई जमाने के सामने आ सके।
विज्ञापन

8 of 8
रोहतक में मिली भूतिया बावड़ी
यदि सरकार व पुरात्तव विभाग महम की इस ऐतिहासिक जगह के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दे तो यह जगह पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन सकती है। शहरवासी राजेश, मंजीत, सुरजभान, रवि, मुकेश, अजीत, मीना, सावित्री, अनीता, बिमला, प्रोमिला आदि का कहना है कि ऐतिहासिक जगह होते हुए भी केन्द्र व प्रदेश सरकार का कोई भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें