आज से पहले देश में कभी ऐसा नहीं हुआ, कि कोई बस सड़क पर चलते-चलते अचानक 23 फुट गहरे पानी में उतर आए। देखिए
विज्ञापन
2 of 9
देश की पहली 'पानी वाली बस'
दरअसल यह चमत्कार हुआ है पंजाब में, यहां सड़क के साथ पानी पर दौड़ने वाली देश की पहली बससेवा सोमवार को से शुरू हो गई है। यह देश की पहली पानी में चलने वाली बस है।
विज्ञापन
3 of 9
जल बस का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का वाटर बस चलाने का सपना सोमवार को साकार हो गया। हरिके पत्तन दरिया में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ सोमवार को सुखबीर बादल ने किया।
4 of 9
Water Bus
एक वाटर बस पर 6 करोड़ रुपये की लागत है। वाटर बस पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर का ड्रीम प्रोजेक्ट था। सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बस में 32 सैलानी, चालक व एक कमांडर के बैठने की व्यवस्था होने के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जीवन-रक्षक वस्तुओं का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
5 of 9
देश की पहली पानी पर चलने वाली बस
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के ड्रीम प्रोजेक्ट वाटर बस को आखिर पर्यटन विभाग ने साकार कर दिया है। विभाग ने सोमवार से हरिके वेटलैंड में वाटर बस चलाने की तैयारी पूरी कर ली थी, इससे पहले पर्यटन विभाग ने शनिवार को वाटर बस का ट्रायल करना था, लेकिन पानी का स्तर कम होने के कारण ट्रायल नहीं हो सका था।
विज्ञापन
6 of 9
देश की पहली पानी पर चलने वाली बस
आखिर रविवार को ट्रायल किया गया जो कामयाब रहा। पर्यटन विभाग के डायरेक्टर एनपीएस रंधावा ने बताया कि रविवार को करीब आधा घंटा बस पानी में रही। ट्रायल पूरी तरह कामयाब रहा है। सोमवार से बसें पर्यटकों के लिए चलेंगी। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने सोमवार को पंजाब हरिके वाटर क्रूज का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
7 of 9
देश की पहली पानी पर चलने वाली बस
बस का रूट: वाटर बस सेवा फिल्हाल एक ही रूट पर चलेगी। अमृतसर से पर्यटन स्थल हरिके वेटलैंड तक 12.7 किलोमीटर लंबा सफर 45 मिनट में तय होगा। उसके बाद पर्यटकों को लेकर बस चार किलोमीटर का सफर तय करेगी। वाटर बस हरिके हेडवर्क्स के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब से शुरू होगी।
8 of 9
देश की पहली पानी पर चलने वाली बस
करीब दो किलोमीटर तक यह कच्चे रास्ते पर चलेगी, फिर रैंप पर पहुंचेगी और पानी में दाखिल होगी। अमृतसर से प्रति यात्री बस का किराया 2000 रुपये होगा। इसके अलावा हरीके पत्तन से केवल झील में घूमने का किराया 800 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। यहां पर्यटकों को लेकर बस चार किलोमीटर का सफर तय करेगी।
सुखबीर ने जनवरी-2015 में बठिंडा रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी की मौजूदगी में इसका एलान किया था, जिस पर विपक्ष ने काफी मजाक उड़ाया था। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने तो यहां तक कह दिया था कि सीएम को सुखबीर बादल का इलाज कराना चाहिए। ऐसी बसें दुनिया में तो कहीं हैं नहीं, फिर पंजाब में कैसे चलेंगी।