फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन को लेकर देश के पहले NBA प्लेयर का बड़ा बयान

Mon, 23 Jan 2017 09:21 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
देश के पहले NBA प्लेयर का बड़ा बयान
एनबीए डेवलपमेंट लीग के लिये चुने जाने वाले पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा ने अभिषेक बच्चन को लेकर बड़ी बात कही है।
विज्ञापन

2 of 8
सतनाम सिंह भामरा
पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा अमेरिकी लीग में प्रवेश कर आने वाली पीढ़ी के लिये आदर्श बनना चाहते हैं। 21 वर्षीय सतनाम ने कहा, “मैं एनबीए खिलाड़ी बनना चाहता हूं जागे अपनी टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाये, जो टीम के लिये मायने रखता हो। 
विज्ञापन

3 of 8
सतनाम सिंह भामरा
मैं एनबीए चैम्पियनशिप जीतना चाहता हूं और एक स्टार खिलाड़ी बनना चाहता हूं। मैं अपने पीछे एक विरासत छोड़ना चाहता हूं ताकि बास्केटबाल खेलने वाले बच्चे में मुझे आदर्श के रूप में देखें और मेरे पदचिन्हों पर चलें।” 

4 of 8
सतनाम सिंह भामरा
उन्होंने कहा, “इसके अलावा मैं अपार अनुभव हासिल कर समाज को इसे वापस लौटाना चाहता हूं। मैं भारत वापस आकर अपने अनुभव, ज्ञान साझा करना चाहता हूं और भारत में प्रतिभाओं को ट्रेनिंग देना चाहता हूं। मैं खुश हूं कि मेरा सही लोगों ने इतनी कम उम्र में एनबीए तक मेरा मार्गदर्शन किया। मैं इस विरासत को जारी रखना चाहता हूं।”
विज्ञापन

5 of 8
देश के पहले NBA प्लेयर का बड़ा बयान
पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा ने कहा कि वह बहुत गौरवान्वित महसूस करेंगे यदि बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन उन पर कोई फिल्म बनाने का फैसला लेते हैं। बकौल सतनाम अभिषेक बच्चन पर्दे पर उनका किरदार करने के लिए सबसे सटीक अभिनेता साबित होंगे। 
 
विज्ञापन

6 of 8
पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा
उन्होंने कहा- मेरी जिंदगी और मेरे भारत से अमेरिका तक के सफर बनी बायोपिक देखना मेरे लिए बेशक एक शानदार अनुभव होगा। मेरी हाइट के मुताबिक अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन बायोपिक में मेरा रोल करने के लिए फिट रहेंगे। उन्होंने कहा कि हाइट के हिसाब से देखें तो अभिषेक बच्चन इसमें ज्यादा फिट होते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा
मालूम हो कि सतनाम 2015 में भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्हें एनबीए में चुना गया। सतनाम के ऊपर वन इन अ बिलियन नाम की एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई जा चुकी है।
विज्ञापन

8 of 8
पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा
क्या सतनाम बॉलीवुड फिल्में देखते हैं यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा- अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर और कुछ ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें पर्दे पर देखना उन्हें पसंद है। उन्होंने इस सब में सलमान खान का भी नाम लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें