फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 तस्वीरों में देखिए, देश का पहला ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Sat, 12 Sep 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
एयरपोर्ट टर्मिनल का ग्रीन कॉन्सेप्ट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का पहला ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश को समर्पित किया। आधुनिक तकनीकों से लैस इस स्टेडियम को देखकर यकीन मानिए आपका दिल खुश हो जाएगा। दरअसल एयरपोर्ट टर्मिनल ग्रीन कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस लिहाज से यह देश का पहला ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।
विज्ञापन

10 तस्वीरों में देखिए, देश का पहला ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट

2 of 10
ऊर्जा संरक्षण: ऊर्जा संरक्षण के लिए एलईडी लाइट्स, बिल्डिंग में फ्लाई ऐश ब्रिक्स, लैंड स्केपिंग, सोलर पेनल लगाए गए हैं। इसके अलावा दो हजार पौधे भी लगाए गए हैं। इस एयरपोर्ट टर्मिनल का बाहरी एरिया यूनीक है। यहां 1600 यात्रियों के बैठने की खास व्यवस्था है।
विज्ञापन

10 तस्वीरों में देखिए, देश का पहला ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट

3 of 10
पार्किंग की दिक्कत नहीं होगी: एयरपोर्ट के इंटरनेशनल और डोमेस्टिक टर्मिनल में एंट्री आसान है। यहां पार्किंग की कोई समस्या नहीं है। एक समय में यहां 500 कारों को पार्क किया जा सकेगा। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पैरलल टैक्सी का भी प्रावधान किया है। इसके लिए पंजाब सरकार और इंडियन एयरफोर्स से जगह ली जाएगी। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद पैरलल टैक्सी तैयार होगी।

10 तस्वीरों में देखिए, देश का पहला ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट

4 of 10
एयरपोर्ट पर सुविधाएं: नए टर्मिनल पर 47 चेक इन काउंटर, 300 एकड़ में बना है एयरपोर्ट, 500 करोड़ की लागत से बनाया गया  49 फीसदी पंजाब-हरियाणा सरकार ने खर्च वहन किया, 51 फीसदी खर्च एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किया सात सी टाइप एयर क्राफ्ट, एक ई टाइप एयर क्राफ्ट टर्मिनल बिल्डिंग 5300 स्क्वायर मीटर, सर्विस यार्ड 5400 स्क्वायर मीटर, एयरोब्रिज 500 प्रस्तावित, तीन तैयार हैं।

विज्ञापन

10 तस्वीरों में देखिए, देश का पहला ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट

5 of 10
आधुनिक तकनीक: एवेटर 6, लिफ्ट 14 (ऑल ग्लास लिफ्ट) सीसीटीवी कैमरे 145, पीटीजेड कैमरे 31,
फ्लाइट्स इन्फॉरमेशन डिस्प्ले-82, वीडियो वाल -पांच, पब्लिक एड्रेस सिस्टम- डिजिटल कंट्रोल, एडवांस लाइटिंग सिस्टम, डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए दो एराइवल कन्वेनर बेल्ट, डिपार्ट बैगेज के लिए इनलाइन डिपार्चर कन्वेनर बेल्ट।

विज्ञापन

10 तस्वीरों में देखिए, देश का पहला ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट

6 of 10
इंटरनेशनल फ्लाइट्स: फिलहाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू होने में एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तीन विमान कंपनियों को इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए क्लीयरेंस दे दी है। इन कंपनियों में इंडिगो,स्पाइस जेट और एयर इंडिया शामिल हैं।
विज्ञापन

10 तस्वीरों में देखिए, देश का पहला ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट

7 of 10
पाइपलाइन में और भी कंपनी: कुछ और कंपनियों ने भी नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स ऑपरेट करने की इच्छा जताई है। इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी से कंपनियों की बातचीत चल रही है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए हरी झंडी पाने वाली विमानन कंपनियों को अपने स्तर पर फ्लाइट्स शुरू करने की तिथि एयरपोर्ट अथॉरिटी तय करेगी।

10 तस्वीरों में देखिए, देश का पहला ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट

8 of 10
इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने करने के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारी पूरी तैयारियों में जुटे हुए हैं। एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने के लिए तिथि निर्धारित नहीं हो पाई है। अधिकारियों के अनुसार अक्तूबर के मध्य तक ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स की तिथि के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

10 तस्वीरों में देखिए, देश का पहला ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट

9 of 10
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरूआती दौर में दुबई, बैंकाक और सिंगपुर के लिए उड़ाने शुरू होने की संभावना हैं। जानकारी अनुसार इंटरनेशनल उड़ान की अनुमति पाने वाली कंपनियां पैसेंजर को लेकर अभी सर्वे के काम में जुटी हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि सिंगापुर और दुबई के लिए चंडीगढ़ के अलावा, लुधियाना और शिमला से भी काफी पैसेंजर मिलेंगे।

विज्ञापन

10 तस्वीरों में देखिए, देश का पहला ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट

10 of 10
चंडीगढ़ से दुबई की डायरेक्ट फ्लाइट होने से जहां दिल्ली जाने का समय और पैसा दोनों बचेंगे, वहीं दुबई से दुनिया में कहीं भी जाने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिल सकेगी। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट की  खासियतों की जानकारी भी ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें