फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवॉर्डी महिला पहलवान ने चुना अपना 'सुल्तान', कर ली सगाई

Sun, 04 Sep 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिक जाखर ने की सगाई - फोटो : अमर उजाला
देश की पहली अर्जुन अवॉर्डी महिला पहलवान ने अपनी रियल जिंदगी के 'सुल्तान' को चुनकर उनसे सगाई भी कर ली है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिक जाखर ने की सगाई - फोटो : अमर उजाला
बात हो रही है हरियाणा के हिसार की रहने वाली महिला पहलवान गीतिका जाखड़ की। वे इस वक्त हरियाणा पुलिस में डीएसपी की पोस्ट पर तैनात है। पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यकारी अभियंता के पद पर कार्यरत कमलदीप से उनकी मंगनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिक जाखर ने की सगाई - फोटो : अमर उजाला
हिसार के निकटवर्ती गांव रावलवास छोटी, निवासी कमलदीप आजकल महेंद्रगढ़ में कार्यरत हैं। उनके पिता गांव के पूर्व सरपंच है तथा भागसिंह जैलदार परिवार से हैं। शुक्रवार को एक होटल में रिंग सेरेमनी हुई। गीतिका ने शादी की डेट का अभी खुलासा नहीं किया है।

4 of 7
अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिक जाखर ने की सगाई - फोटो : अमर उजाला
गीतिका जाखड़ के पिता बलजीत सिंह जाखड़ हिसार में कोच लगे हुए हैं। शुक्रवार को हिसार के एक होटल में उनकी गोद भराई तथा रिंग सेरेमनी आयोजित की गई। आकर्षक परिधान तथा बॉब कट हेयर स्टाइल में उनकी लुक एक खिलाड़ी तथा पुलिस की वर्दी से अलग ही दिख रही थी।
विज्ञापन

5 of 7
अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिक जाखर ने की सगाई - फोटो : अमर उजाला
शर्मीले स्वभाव तथा रौबदार व्यक्तित्व वाली गीतिका से जब पूछा गया कि कभी आपको किसी खिलाड़ी से शादी की बात दिल में नहीं आई तो उन्होंने बताया कि माता पिता की इच्छा का वे सदैव सम्मान करती हैं तथा उन्होंने जो फैसला लिया वही मंजूर है।
विज्ञापन

6 of 7
अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिक जाखर ने की सगाई - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिका जाखड़ ने 2008 से 2014 तक दो बार एशियन गेम में स्वर्ण पदक जीत कर एक कीर्तिमान बनाया है। 2005 में कॉमनवेल्थ खेलों में भी न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान भी हासिल किया। गीतिका 2003 से 2009 तक भारत केसरी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिक जाखर ने की सगाई - फोटो : अमर उजाला
2001 से 2009 तक राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता। वे हरियाणा की पहली महिला पहलवान हैं जिन्हें हिसार के महिला थाने में महिला थाने में डीएसपी सीधे लगाया गया। रिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में दोनो परिवारों के रिशतेदारों के अलावा हिसार के उपायुक्त तथा कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह भी आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें