फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 अप्रैल से डाकघरों में ये शानदार स्कीम मिलेगी, 10 क्लिक करके जानिए फायदे

Mon, 26 Feb 2018 02:53 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
post office franchise
एक अप्रैल से लोगों के लिए डाकघर में एक शानदार स्कीम शुरू होने जा रही है। अगर आप भी फायदा उठाना चाहते हैं तो जानिए इसके बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
post office franchise
एक अप्रैल से देश का सबसे बड़ा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अपनी सर्विस शुरू कर देगा। देश के कई भागों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खुल रहा है। शुरुआत में देश के 50 जिलों से इस बैंक को आरंभ किया जाएगा। बाद में देश के सभी भागों में इसकी शाखाएं खोली जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 11
post offices
ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लोगों को बैंकिंग की सुविधा देने और वित्तीय समावेश को साकार करने के लिए केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस बैंक का गठन डाक विभाग के अधीन सार्वजनिक कंपनी के रूप में किया जाएगा। बैंक को पेशेवर कर्मचारियों के माध्यम से चलाया जाएगा, जिनकी नियुक्ति अलग से होगी।

4 of 11
पोस्ट आॅफिस का एटीएम - फोटो : amar ujala
बड़ी खुशखबरी ये है कि इसमें चंडीगढ़ को भी शामिल किया गया है। सेक्टर-29 के पोस्ट ऑफिस में यह बैंक खोला जाएगा। डाक विभाग का चंडीगढ़ में यह पहला पेमेंट बैंक होगा। डाकघर में पेमेंट बैंक के लिए सभी इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर दियर गया है।
विज्ञापन

5 of 11
post office franchise
सेक्टर-29 के इस बैंक में जिनका खाता होगा, उन्हें ही इसका लाभ मिल सकेगा। बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को पहले सेक्टर-17 के जनरल पोस्ट ऑफिस में खोला जाना था लेकिन जगह की कमी के कारण इसे सेक्टर-19 के पोस्ट ऑफिस में खोलने की तैयारी की गई लेकिन बाद में इसे सेक्टर-29 में खोलने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

6 of 11
post office
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लोगों को कर्ज मुहैया कराने के साथ साथ बीमा सुविधाएं भी प्रदान करेगा। इसके जरिए सभी नागरिकों को कई सारी सेवाएं फ्री में मिलेंगी। पोस्ट मैन और ग्रामीण डाक सेवक शहरी और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल भुगतान सेवा पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

7 of 11
इंडियन पोस्ट - फोटो : source
इसके तहत एक लाख रुपये तक का बचत खाता, 25 हजार तक की जमा राशि पर पर 5.5 फीसदी ब्याज, चालू खाता और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं आधार भुगतान का पता बन जाएगा। एक बार सेवा शुरू होने के बाद आईपीपीबी देश का सबसे बड़ा वित्तीय सेवा नेटवर्क बन जाएगा।

8 of 11
पोस्ट आॅफिस का एटीएम - फोटो : amar ujala
देश के अन्य बैंक अपने एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा के लिए चार्ज करते हैं, लेकिन पोस्टऑफिस पेमेंट बैंक के कस्टमर को एटीएम लेने के लिए अपने किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा।

9 of 11
डाकघर
इसी तरह मोबाइल अलर्ट के लिए भी बैंक कोई चार्ज नहीं लेगा। अभी ज्यादातर बैंक 25 रुपए से लेकर 50 रुपए तक एसएमएस अलर्ट के लिए चार्ज लेते हैं। इसी तरह क्वार्टरली बैलेंस मेंटेन करने के लिए भी कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

10 of 11
डाकघर - फोटो : अमर उजाला
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से बेसिक बैंकिंग, डीबीटी लाभ का भुगतान, विभिन्न प्रकार के बिलों का भुगतान और टैक्स जमा करने जैसी सुविधाएं प्राप्त की जा सकेंगी। मार्च महीने से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

11 of 11
डाकघर में लगी लाइन - फोटो : Amar Ujala
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खोलने की तैयारी है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत चंडीगढ़ में पोस्ट पेमेंट बैंक खोला जाएगा। 31 मार्च 2018 तक बैंक अस्तित्व में आ जाएगा।
- मनीषा बंसल बादल, डायरेक्टर, पोस्टल सर्विस हेडक्वार्टर, पंजाब सर्किल चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें