फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस में मिलेगी एक शानदार स्कीम, मोबाइल पर एसएमएस कीजिए और घर बैठे पैसे मंगवाइए

Wed, 03 Jul 2019 01:21 PM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
पोस्ट ऑफिस - फोटो : फाइल फोटो
पोस्ट ऑफिस में लोगों को बेहद शानदार स्कीम मिलने जा रही है। इसके तहत आपको बस मोबाइल से एक मैसेज भेजना होगा और पैसा आपके घर ही पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
पोस्ट ऑफिस - फोटो : फाइल फोटो
इंडिया पोस्ट अपने ग्राहकों को डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा देने जा रहा है। इससे ग्राहकों को अपने पैसे निकालने के लिए डाकघर में जाकर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। डाकिया घर पर ही राशि लेकर पहुंच जाएगा। इस सुविधा का इंडिया पोस्ट ने ट्रायल भी शुरू कर दिया है। ट्रायल पूरा होने के बाद इसे पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
पोस्ट ऑफिस - फोटो : फाइल फोटो
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के माध्यम से ग्राहकों को यह सुविधा मिलेगी। इस सुविधा में ग्राहक के पास दो ऑप्शन हैं। पहला यह कि वह नजदीकी एटीएम जाकर पैसे निकाल सकते हैं या फिर अपने नजदीकी डाकघर में नियुक्त डाकिया को उसके फोन पर मैसेज करके अपने घर पर राशि मंगवा सकते हैं। इसके लिए हर ट्रांजेक्शन के लिए 25 रुपये अदा करने होंगे।

4 of 6
पोस्ट ऑफिस - फोटो : फाइल फोटो
इंडिया पोस्ट ने अपने सभी पोस्टमैन को मोबाइल दिया हुआ है। इस मोबाइल पर ग्राहक मैसेज करेंगे। मैसेज में राशि भी लिखनी होगी कि उन्हें कितने रुपये की जरूरत है। डाकिया अगली सुबह डाकघर खुलने के बाद पोस्टमास्टर को मैसेज दिखाकर ग्राहक के लिए पैसे लेगा और उसके घर जाकर पहुंचा देगा। पैसे देते समय वह बायोमीट्रिक थंबइंप्रेशन लेकर ट्रांजेक्शन करेगा।
विज्ञापन

5 of 6
पोस्ट ऑफिस - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ डिवीजन में 95 डाकघर
इंडिया पोस्ट की चंडीगढ़ डिवीजन में 95 डाकघर और 171 शाखा डाकघर हैं। चंडीगढ़ में 43 पोस्ट ऑफिस हैं, जिसमें 22 डिलीवरी ऑफिस हैं। पूरे डिवीजन में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के 11556 अकाउंट हैं। इन्हीं अकाउंट होल्डरों पर इंडिया पोस्ट ने ट्रायल शुरू किया है। ग्राहक आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग एप से कैशलेस भुगतान भी कर सकते हैं। इसमें डाकघर आवर्ती जमा, सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ और आवर्ती खाते में ऋण का भुगतान, खाते का विवरण (स्टेटमेंट), अन्य किसी बैंक खाते में धन का अंतरण, बिजली के बिल का भुगतान, टेलीफोन और मोबाइल बिल का भुगतान, ई-कॉमर्स /ऑनलाइन शॉपिंग, डीटीएच और मोबाइल रिचार्ज, बीमा प्रीमियम, टैक्स और ऋण का भुगतान आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पोस्ट ऑफिस - फोटो : फाइल फोटो
इंडिया पोस्ट ने डोर स्टेप पर बैंकिंग सुविधा देने के लिए ट्रायल शुरू कर दिया है। ट्रायल पूरा होने के बाद सभी ग्राहकों के लिए सुविधा चालू कर दी जाएगी। इससे ग्राहकों को घर बैठे ही बैंकिंग सुविधा मिलने लगेगी।
- मनोज कुमार, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस चंडीगढ़ डिवीजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें