मोहाली में धोनी से मिलने उनका फैन मैच के दौरान ही फील्ड पर पहुंच गया, सभी के हाथ-पांव फूल गए लेकिन धोनी ने देखिए किस तरह मौके को बड़े प्यार से संभाला...
विज्ञापन
2 of 7
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
एमएस धोनी टीम इंडिया के कप्तान रहें या नहीं रहें, उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। दरअसल, मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वन-डे मैच खेल रही टीम इंडिया जब फील्डिंग कर रही थी, उस समय एक शख्स सिक्योरिटी तोड़कर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास जा पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 7
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
फैन धोनी के पास जाकर उनके पैर छूने लगा। धोनी ने भी अपने उस फैन को निराश नहीं किया और उससे कुछ बात भी की।
4 of 7
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
यहां बता दें कि टीम इंडिया ने इस मैच को 141 रन से जीत लिया है। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन इस बार श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा यह फैसला रोहित और शिखर धवन ने गलत साबित किया। रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया।
विज्ञापन
5 of 7
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 393 रन का विशाल लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और 50 ओवर खेलकर सिर्फ 251/8 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
6 of 7
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन ऑलराउंडर एंजिलो मैथ्यूज ने बनाए। मैथ्यूज ने 111 रन की नाबाद पारी खेली। मैथ्यूज के अलावा श्रीलंका का एक भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सका।
टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट दाएं हाथ के स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने लिए। चहल ने 10 ओवर में 60 देकर तीन विकेट लिए, वहीं जसप्रीत बुमरा ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर, पांड्या, भुवनेश्वर एक-एक विकेट लिया।