फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के घर और फैकट्री पर इनकम टैक्स का छापा, एंट्री बैन

Wed, 30 Dec 2015 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
1 of 6
सिरसा से इनेलो विधायक मक्खन लाल सिंगला के घर और शोरूम पर आयकर विभाग ने छापा मारा। विधायक और परिवार घर से बाहर गए हुए थे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

विधायक के घर और फैकट्री पर इनकम टैक्स का छापा, एंट्री बैन

2 of 6
आयकर विभाग की तीन टीमों ने यह छापेमारी की। इसका नेतृत्व आयकर विभाग गुडगांव के अतिरिक्त  निदेशक गौरव बंसल कर रहे हैं। विधायक के घर में इस दबिश की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई और कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विधायक के घर और फैकट्री पर इनकम टैक्स का छापा, एंट्री बैन

3 of 6
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे आयकर विभाग की तीन टीमों की गाड़ियां डबवाली रोड ‌स्थित विधायक के घर पहुंची। उसके बाद टीमों ने उनके शक्ति मोटर्स कार शोरूम दबिश दी। इस दौरान आयकर अधिकारियों ने शोरूम व आवास में पड़ी सारी फाइलें खंगाली। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस कर्मचारी तैनात थे।

विधायक के घर और फैकट्री पर इनकम टैक्स का छापा, एंट्री बैन

4 of 6
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीमों ने विधायक मक्खन लाल सिंगला के हिसार व गुड़गांव स्थित प्रतिष्ठानों पर भी दबिश देकर सर्वे कार्य किया है। आयक विभाग की यह कार्रवाई नियमित थी या किसी शिकायत के आधार पर की गई इसके बारे में अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

विधायक के घर और फैकट्री पर इनकम टैक्स का छापा, एंट्री बैन

5 of 6
विधायक मक्खन लाल सिंगला के सिरसा आवास व कार शोरूम में अधिकारियों के हाथ क्या-क्या लगा, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वैसे टीमें सुबह नौ बजे से रात तक आय से जुड़े अहम दस्तावेज खंगालने में व्यस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के घर और फैकट्री पर इनकम टैक्स का छापा, एंट्री बैन

6 of 6
बता दें कि इन टीमों में आठ-आठ अधिकारी शामिल थे। छापेमारी के दौरान विधायक मक्खन लाल सिंगला व उनके परिवार से जुड़ा कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। विधायक सिंगला से इस कार्रवाई के संबंध में बातचीत करनी चाही, लेकिन उनसे संपर्क नहीं पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें