बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवरेज की सफाई करने उतरे एक सफाई कर्मचारी की जहरीली गैस चढ़ने से मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर हालत में जीएमसीएच 32 में भर्ती है। यह हादसा पुराने एयरपोर्ट रोड पर बहलाना के पास एक सीवरेज की सफाई के दौरान हुआ। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के प्रति रोष जताते हुए सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों और पीड़ित परिजनों ने सेक्टर 32 अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
2 of 5
सीवरेज सफाई करने गए युवक की मौत
- फोटो : amar ujala
शनिवार को सेक्टर 25 निवासी जितेंदर (24), रमेश (50) शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे बहलाना के पास एक बंद गटर को खोलने के लिए गए थे। वहां जितेंदर सीवरेज का ढक्कन खोलकर नीचे उतरने लगा। इसी दौरान वह जहरीली गैस के प्रभाव में आकर बेहोश हो गया और सीवरेज के भीतर गिर पड़ा। जब रमेश ने अंदर झांककर जितेंदर को देखना चाहा तो उस पर भी गैस का असर हो गया और वह भी बेहोश होकर गटर की दूसरी तरफ गिर गया। दूसरी तरफ गिरने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
3 of 5
सीवरेज सफाई करने गए युवक की मौत
- फोटो : amar ujala
इसके बाद उनके अन्य साथियों ने 100 नंबर पर फोन कर हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर दोनों को लेकर जीएमसीएच 32 पहुंची जहां डाक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया और रमेश का इलाज शुरू कर दिया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन में कांट्रैक्टर पृथ्वीराज शर्मा और फोरमैन किशोरी पर लापरवाही का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी फोरमैन किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है। वही दूसरा आरोपी कांट्रैक्टर पृथ्वीराज शर्मा शहर से बाहर है।
4 of 5
सीवरेज सफाई करने गए युवक की मौत
- फोटो : amar ujala
छह लोग मारे जा चुके हैं सीवरेज हादसे में हादसे के बाद नाराज परिजनों व सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने सेक्टर 32 अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि उनके 6 साथी इस तरह सीवरेज में सफाई करते हुए मारे जा चुके हैं। प्रशासन न तो उनकी जगह किसी परिवार वाले को पक्की नौकरी पर रखता है और न ही उनको सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए जा रहे हैं।
सीवरेज सफाई करने गए युवक की मौत
- फोटो : amar ujala
सफाई कर्मियों को मास्क तक नहीं मिलता प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल ने अभी कुछ ही दिन पहले ही कांट्रैक्ट पर काम शुरू किया था। जबकि, रमेश अपने बीबी बच्चों के साथ सेक्टर-25 कालोनी में रहता है। वह पिछले काफी समय से ठेकेदार के अंदर कांट्रैक्ट पर काम कर रहा था। उसने बताया कि उनके पास किसी तरह का कोई सुरक्षा उपकरण नही थे। यहां तक की उनको मास्क तक नहीं दिया गया था।