गणेश विसर्जन करने आए 6 श्रद्धालु संतुलन बिगड़ने से नहर में गिर गए। हादसे में 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई। देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन
तस्वीरें: गणेश विसर्जन करने आए 3 श्रद्धालु नहर में बह गए
2 of 9
गणेश विसर्जन करने आए 6 श्रद्धालु संतुलन बिगड़ने से नहर में गिर गए। हादसे में 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई। मामला हरियाणा के चरखी दादरी का है। यहां के लोहारू कैनाल में रविवार शाम भिवानी से गणेश विसर्जन करने आए छह श्रद्धालु संतुलन बिगड़ने से नहर में गिर गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: गणेश विसर्जन करने आए 3 श्रद्धालु नहर में बह गए
3 of 9
हादसे में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं भिवानी नगर परिषद चेयरमैन सहित तीन अन्य श्रद्धालुओं को आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने गोताखोरों और किसानों की मदद से तीनों युवकों के शव नहर से निकलवाए।
तस्वीरें: गणेश विसर्जन करने आए 3 श्रद्धालु नहर में बह गए
4 of 9
नगर परिषद चेयरमैन को भिवानी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
तस्वीरें: गणेश विसर्जन करने आए 3 श्रद्धालु नहर में बह गए
5 of 9
नगर परिषद चेयरमैन भवानी सिंह मोहल्ले के करीब सवा सौ श्रद्धालुओं के साथ रविवार को गांव चरखी की लोहारू कैनाल पर गणेश विसर्जन करने आए थे। करीब 5:00 बजे जब श्रद्धालु गणेश विसर्जन करने के लिए नहर की पौड़ियों पर उतरे तो जगह कम और भीड़ ज्यादा होने के कारण संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: गणेश विसर्जन करने आए 3 श्रद्धालु नहर में बह गए
6 of 9
इस दौरान कुल छह लोग नहर में जा गिरे। नहर में गिरने वाले किसी श्रद्धालु को तैरना नहीं आता था। उनके साथ आए श्रद्धालुओं ने शोर मचाया तो आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: गणेश विसर्जन करने आए 3 श्रद्धालु नहर में बह गए
7 of 9
रस्सी के सहारे ग्रामीणों ने नप चेयरमैन भवानी सिंह, पंकज और टीनू को बचाया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गौरव (26) पुत्र राकेश, सोनू (18) पुत्र पवन और निशांत (18) पुत्र अशोक को अचेत अवस्था में नहर से बाहर निकाला। दादरी सिविल अस्पताल में तीनों को मृत घोषित कर दिया।
तस्वीरें: गणेश विसर्जन करने आए 3 श्रद्धालु नहर में बह गए
8 of 9
देखिए तस्वीरों में 3 युवकों के डूबने से मातम मनाते उसके परिजनों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बयान लेती पुलिस।