फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के ताज में आज जड़ेगा 5वां नगीना, जानिए 4 कौन-कौन से?

Thu, 15 Sep 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
PM Modi at Rock Garden Chandigarh. - फोटो : File Photo
आज चंडीगढ़ के ताज में पांचवां नगीना जड़ा जाएगा और यह नगीना होगा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली इंटरनेशनल फ्लाइट का। जानिए 2016 में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 7
first international flight from Chandigarh - फोटो : अमर उजाला
साल 2016 अभी तक चंडीगढ़ को चार ऐसी सौगातें दे चुका है, जिनकी वजह से शहर ने विश्व पटल पर एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी से ही इस सफर की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

3 of 7
PM Modi and Hollande at Rock Garden Chandigarh. - फोटो : File Photo
24 जनवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद चंडीगढ़ दौरे पर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके स्वागत को खुद चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ की धरती से पूरे विश्व में दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों का संदेश गया। स्मार्ट सिटी में सहयोग से लेकर हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट जैसे कई बड़े करार हुए। 

4 of 7
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर इंटरेक्टिव सेशन - फोटो : File Photo
24 मई को दिल्ली से चंडीगढ़ के स्मार्ट सिटी में शामिल होने की खुशखबरी आई। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का गठन होने के बाद बजट मिलते ही काम शुरू होने वाला है। 
विज्ञापन

5 of 7
योग दिवस पर पीएम मोदी ने किए आसन - फोटो : File Photo
सबसे बड़ा आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का था। 21 जून को कैपिटल कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 30 हजार 500 लोगों ने योग कर नया रिकॉर्ड कायम किया। योग गुरु रामदेव से लेकर आर्ट ऑफ लीविंग के श्री श्री रविशंकर ने भी योग दिवस से पहले शहर में शिरकत की। 
विज्ञापन

6 of 7
capitol complex
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के भव्य कार्यक्रम ने कैपिटल काम्प्लेक्स के वर्ल्ड हेरिटेज बनने के दावे को मजबूत किया। इसके बाद 17 जुलाई को इस्तांबुल में कैपिटल कॉम्प्लेक्स को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिला। इसी कड़ी में पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी वीरवार को शारजाह के लिए शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
capitol complex night view - फोटो : amar ujala
2016 में क्या-क्या हुआ
24 जनवरी- फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद चंडीगढ़ दौरे पर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके स्वागत को खुद यहां आए।
24 मई- स्मार्ट सिटी में चंडीगढ़ का नाम आया।
21 जून- कैपिटल कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।
17 जुलाई- इस्तांबुल में कैपिटल कॉम्प्लेक्स को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिला।
15 सितंबर- शारजाह के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें