फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 6 माह का इंतजार और मोहाली को मिल ही गया मेयर

Sat, 29 Aug 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
आखिरकार छह माह के इंतजार के बाद मोहाली शहर को पहला मेयर मिल ही गया। तस्वीरों में देखिए कैसा रहा घटनाक्रम।
विज्ञापन

देखिए, 6 माह का इंतजार और मोहाली को मिल ही गया मेयर

2 of 7
छह माह के इंतजार के बाद आखिरकार शहर को पहला मेयर मिल गया। अकाली दल से बागी होकर आजाद ग्रुप बनाने वाले कुलवंत सिंह मेयर बने। उन्होंने कांग्रेस के सहयोग से यह पद हासिल किया, जबकि कांग्रेस के रिशव जैन सीनियर डिप्टी मेयर व निर्दलीय पार्षद मनजीत सिंह डिप्टी मेयर बने हैं। वहीं, 23 पार्षदों वाला अकाली-भाजपा गठबंधन 27 का जादुई आंकड़ा हासिल नहीं कर पाया। ऐसे में उसने चुनाव से बायकॉट करना ही उचित समझा।

विज्ञापन

देखिए, 6 माह का इंतजार और मोहाली को मिल ही गया मेयर

3 of 7
हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को नगर निगम भवन में मेयर चुनाव करवाया गया। चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एक तरफ जहां नगर निगम के बाहर धारा-144 लगी हुई थी, तो निगम के अंदर पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई। मीटिंग शुरू होने के बाद पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने कुलवंत का नाम मेयर पद के लिए प्रपोज किया।

देखिए, 6 माह का इंतजार और मोहाली को मिल ही गया मेयर

4 of 7
पार्षद फूलराज सिंह और राजिंदर सिंह राणा ने इसका समर्थन किया। विरोध में कोई उम्मीदवार न होने के चलते वह सर्वसम्मति से मेयर चुन लिए गए। फिर सीनियर डिप्टी मेयर के लिए चुनाव हुआ। पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने रिशव जैन का नाम प्रपोज किया।

विज्ञापन

देखिए, 6 माह का इंतजार और मोहाली को मिल ही गया मेयर

5 of 7
इसकी ताइद पार्षद हरपाल चन्ना और आरपी शर्मा ने की। उन्हें भी सर्वसम्मति से चुना गया। डिप्टी मेयर के लिए मनजीत सिंह सेठी का नाम अमरीक सिंह सोमल ने प्रपोज किया। इसकी ताइद राजपूत और रविंदर कौर लंग ने की। इसके बाद सर्वसम्मति से चुनाव की प्रकिया संपन्न हुई। चुनाव संपन्न होने के बाद मंडल कमिश्नर एसके राजू ने चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के लिए सभी पार्षदों को बधाई दी।
विज्ञापन

देखिए, 6 माह का इंतजार और मोहाली को मिल ही गया मेयर

6 of 7
आजाद व कांग्रेस ग्रुप ने चुनाव जीतने के बाद पूरे शहर में विजयी मार्च निकाला। मार्च में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के अलावा सभी पार्षद व हलके के लोग शामिल हुए। इस दौरान पार्षदों का जोश भी देखते ही बन रहा था। जहां से मार्च गुजर रहा था लोग उन पलों को मोबाइल और कैमरों में कैद कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, 6 माह का इंतजार और मोहाली को मिल ही गया मेयर

7 of 7
इस बार नगर निगम में पहला मौका है जब एक दर्जन से अधिक महिलाएं जीतकर पहुंची है। इनमें हर वर्ग की महिलाएं है। जो कि अपने-अपने इलाके की अगुवाई करेगी। सभी का एक नारा है कि वह अपने इलाकों में विकास करवाकर ही दम लेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें