इस तकनीक को तैयार करने वाले संस्थान के प्रोफेसर डॉ. सम्राट घोष ने दावा किया है कि उन्होंने आग बुझाने की जो तकनीक तैयार की है, उसके बाद लोग फायर एक्सटिंगुइशर को अलविदा कह देंगे, क्योंकि आम लोगों को तो यह चलाने तक नहीं आता। उन्होंने जो तकनीक तैयार की है उसे 5 साल के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, आसानी से उसे कहीं भी ले जाया जा सकता है जबकि फायर एक्सटिंगुइशर के गिरने आदि से चोट लगने का डर भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि जब आग लगती है तो शुरू में छोटी ही होती है, उसे उसी समय काबू पा लिया जाए तो आसानी से बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।