कभी सेंसर बोर्ड ने 'उड़ता पंजाब' मूवी के 13 सीन हटाने के लिए कहा था और खूब विवाद हुआ था। आज इसी ने एक साथ चार अवार्ड जीते, देखिए क्या है इनमें।
विज्ञापन
2 of 8
उड़ता पंजाब
- फोटो : फाइल फोटो
सेंसर बोर्ड का कहना था कि फिल्म की शुरुआत से पंजाब का साइन बोर्ड हटाया जाए। पंजाब, जालंधर, चंडीगढ़, अमृतसर, तरनतारन, जशनपुरा, अंबेसर, लुधियाना और मोगा के बोर्ड और डायलॉग से इन्हें हटाया जाए। गाना नंबर 1 से 'चिट्टावे' शब्द हटाया जाए।
विज्ञापन
3 of 8
उड़ता पंजाब मूवी के नाम पर विवाद और कहानी लीक
- फोटो : डेमो फोटो
दूसरे गाने से 'टॉ दी कॉक जेव्हे चिट्टी चिट्टी' और 'कोक' बडर्स हटाए जाएं। तीसरे गाने से सरदार के खुजली करने वाला सीन आपत्तिजनक है। 14 गालियां हटाई जाएं। 'इलेक्शन', 'एमपी', 'पार्टी', 'एमएलए', 'पंजाब' ,'पार्लियामेंट' शब्द हटाए जाएं। ड्रग्स के लिए इंजेक्शन लेते हुए क्लोजअप शॉट हटाए जाएं।
4 of 8
उड़ता पंजाब
भीड़ के सामने टॉमी सिंह के किरदार के यूरीन करने वाले सीन हटाने का सजेशन है। 'जमीन बंजर ते औलाद कंजर', इस लाइन को हटाया जाए। कुत्ते का नाम जैकी चैन नहीं होना चाहिए, इस डायलॉग को बदला जाए। ऑडियो/वीडियो में दूसरा डिस्क्लेमर मूवी फिक्शन के बारे में होना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 8
उड़ता पंजाब
- फोटो : self
पहला डिस्क्लेमर ऑडियो/वीडियो में होना चाहिए और वह कुछ इस तरह से हो, ''मूवी ड्रग्स के बढ़ते असर और इसके खिलाफ चल रही लड़ाई को दिखाती है। हम मानते हैं कि इसके लिए सरकार और पुलिस कोशिशें कर रही हैं। मगर ये लड़ाई लोगों के सहयोग के बिना नहीं जीती जा सकती।''
विज्ञापन
6 of 8
udta punjab
- फोटो : youtube
सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी ने कहा- "फिल्म में पंजाब के 70% लोगों को ड्रग्स लेते दिखाया गया है। सीन काटने का फैसला पूरे पैनल का है। सिर्फ मेरा नहीं।" अप्रैल में बिना किसी कट के 'उड़ता पंजाब' का ट्रेलर पास कर चुके सेंसर बोर्ड ने अब मूवी को सर्टिफिकेट देने से ही इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
7 of 8
उड़ता पंजाब
- फोटो : self
फिल्म की कहानी पंजाब की सबसे बड़ी प्रॉब्लम ड्रग एडिक्शन और तस्करी पर बेस्ड है। शाहिद कपूर ने फिल्म में रॉकस्टार टोनी सिंह का रोल प्ले किया है, जो ड्रग्स लेता है। इस कैरेक्टर को लोगों को गालियां देते दिखाया गया है। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को एक ही हफ्ते में 1 करोड़ से ज्यादा हिट्स मिले थे।
वहीं अब आइफा अवार्ड्स में इस मूवी ने चार चार अवार्ड जीते हैं। एक दिलजीत दोसांझ को मिला, बेस्ट डेब्यूट एक्टर का। दूसरा शाहिद कपूर को मिला, बेस्ट एक्टर का। तीसरा आलिया भट्ट को मिला, बेस्ट एक्ट्रेस का। चौथा कनिका को, इस फिल्म में एक गाने के लिए।