कभी घर में खाने के लिए दो रोटी नहीं होती थी, आज इतना बड़ा सुपरस्टार बन गया कि प्राइवेट जेट खरीद लिया और अब अवार्ड भी मिला है, जानिए कौन है?
विज्ञापन
2 of 8
दोसांझ
हम बात कर रहे हैं, IIFA 2017 में बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले दिलजीत दोसांझ की। दिलजीत फिल्म 'उड़ता पंजाब' में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे। न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में आइफा अवार्ड्स चल रहे हैं। दिलजीत ऐसे पहले पंजाबी सुपरस्टार से, जिसने बॉलीवुड की दो हसीन बालाओं के साथ पर्दे पर रोमांस किया और खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
3 of 8
सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत सिंह दोसांझ पंजाबी संगीत और फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती हैं। दिलजीत का जन्म 6 जनवरी 1984 को जालंधर के एक गांव दोसांझ कलां में हुआ। दिलजीत को शुरूआत में दलजीत के नाम से पुकारा जाता था। दिलजीत ने दसवीं कक्षा से आगे पढ़ाई नहीं की। दिलजीत के पिता पंजाब रोडवेज में बस कर्मचारी हैं। वे अभिनेता धमेंद्र के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी अब तक की हर मूवी उन्होंने देखी है।
4 of 8
दिलजीत दो सांझ
- फोटो : amar ujala
दिलजीत ने गुरुद्वारा में म्यूजिक सीखना शुरू किया था। डेढ़ दो साल तक तबला बजाया। दिलजीत गुरूद्वारा साहिबों एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में कीर्तन गायन करते थे। दलजीत को दिलजीत बनाने के पीछे फाइनटोन म्यूजिक कंपनी के मालिक राजेंद्र सिंह का हाथ है, जिन्होंने दिलजीत को पंजाबी संगीत जगत में 2003 में प्रवेश करवाया। दिलजीत ने अपने नाम के पीछे दोसांझ शब्द बहुत बाद में लगाया, जो उनके गांव का नाम है।
विज्ञापन
5 of 8
मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत ने आठवीं कक्षा से पगड़ी बांधना शुरू किया था। दलजीत बताते हैं कि उस समय स्कूल में उन छात्रों के लिए पगड़ी बांधना जरूरी था, जिसने नाम के पीछे सिंह लगता था। अब दिलजीत अपनी हर फिल्म में पगड़ी में में ही नजर आते हैं। वे खुद कहते हैं कि मुझे पग की ही वजह से फिल्में मिली हैं और इसके बिना मैं कोई मूवी नहीं करुंगा। इस वजह से मैंने कई मूवी रिजेक्ट भी की हैं।
विज्ञापन
6 of 8
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत ने पंजाबी फिल्म जगत में 2011 में कदम रखा। दिलजीत की पहली फिल्म द लॉयन ऑफ पंजाब फिल्मकार गुड्डू धनोआ के साथ थी, जो गुड्डू धनोआ ने दिलजीत को उसका एक म्यूजिक वीडियो देखने के बाद ऑफर की थी। हालांकि, दिलजीत की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। दिलजीत दोसांझ अब तक 11 पंजाबी फिल्में कर चुके हैं, जिनमें से ज्यादातर सुपरहिट रही हैं।
विज्ञापन
7 of 8
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ
पंजाबी फिल्म 'जट एंड जूलिएट' के भाग 1 और 2 , 'पंजाब 1984', 'जिने मेरा दिल लुटेया', 'डिस्को सिंह' उनकी सुपरहिट फिल्मों में से हैं। उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम दिए। उनकी 'बैक टू बेसिक' एल्बम काफी संगीत के दीवानों में काफी लोकप्रिय है। दिलजीत ने रितेश देशमुख और जेनेलिया की फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' में पीपा पीपा गीत गाया। 'मेरे डैड की मारूती' और 'यमला पगला दिवाना 2 इन हिंदी फिल्मों में भी गीत गाएं।
हाल ही में उनकी फिल्म 'सुपर सिंह' रिलीज हुई है। दिलजीत ना सिर्फ एक्टर या सिंगर हैं बल्कि समाजसेवी भी हैं। 2013 में अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने असहाय बच्चों और बुजुर्गों 'सांझ फाउंडेशन' की शुरुआत की। बता दें दिलजीत बहुत गरीब परिवार से निकलकर सुपरस्टार के ओहदे तक पहुंचे हैं। उनके घर में कभी खाने के लाले थे, आज उन्होंने एक प्राइवेट जेट खरीद लिया है।