वायरल हो गया है, लेकिन आप उसकी अनदेखी कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। ऐसा करने से बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। रिपोर्टः आशीष वर्मा, चंडीगढ़
विज्ञापन
वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
2 of 10
जी हां, ये सच है। बात हो रही है एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (सांस संबंधी संक्रमण) की, जो एक गंभीर इंफेक्शन है। इसमें पहले नाक प्रभावित होती है और फिर फेफड़े। यदि इंफेक्शन कंट्रोल में न आने पर यह पूरे रेस्पिरेटरी सिस्टम को अपनी गिरफ्त में ले लेता है।
विज्ञापन
वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
3 of 10
आमतौर पर यह इंफेक्शन वायरल से शुरू होता है। यदि इंफेक्शन ठीक नहीं होता है तो तुरंत पल्मनरी विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यह मुख्य रूप से बच्चों, सीनियर सिटीजन व उन लोगों के लिए जानलेवा होती है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।
वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
4 of 10
ये होते हैं लक्षण- लगातार नाक बहना, खांसी रहना, गले में खराश या दर्द, शरीर में दर्द, थकावट रहना। ये हैं बचने के उपाय- हेल्दी डाइट लें। खासकर विटामिन सी, जब भी पब्लिक प्लेस से आएं तो अपने हाथ धोएं। छींकते समय मुंह पर रुमाल या हाथ रखें। जब भी संकमणित एरिया में जाएं तो चेहरे और आंख पर हाथ लगाने से बचें।
विज्ञापन
वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
5 of 10
पल्मनरी मेडिसिन पीजीआई के पूर्व एचओडी डॉ. एस के जिंदल कहते हैं कि यह इंफेक्शन एक दूसरे से फैलता है। फ्लू के अलावा प्रदूषण व धूल भी इसका एक कारण है। हम जो भी सांस के माध्यम से लेते हैं, उनसे इसका खतरा रहता है। जब भी फ्लू हो तो बाहर जाने से बचें।
विज्ञापन
वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
6 of 10
चंडीगढ़ में एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (सांस संबंधी संक्रमण) का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। एक साल के भीतर आठ हजार नए केस आ गए हैं। साल 2013 में चंडीगढ़ में कुल 1,00,541 केस सामने आए थे। इनमें 47483 पुरुष थे, जबकि 53058 महिलाएं।
विज्ञापन
वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
7 of 10
सेंट्रल ब्यूरो आफ हेल्थ इंटेलिजेंस की रिपोर्ट 2015 के मुताबिक चंडीगढ़ में 1,09,081 केस दर्ज किए गए। इनमें करीब 8540 नए केस हैं। खास बात यह है कि साल 2014 में इससे पीड़ित आठ लोगों की मौत भी दर्ज की गई है।
वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
8 of 10
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह लोगों और प्रशासन के लिए एक खतरे की घंटी है। दोनों को मिलकर प्रयास करना होगा। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन का ट्रेंड बढ़ा है। सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल व हिमाचल प्रदेश में हुई हैं। पंजाब में 35 तो हरियाणा में 18 लोगों ने दम तोड़ा है। साल 2014 में देश में कुल 2932 लोगों की मौत हुई है।
वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
9 of 10
हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की ओर से जारी हेल्थ इंटेलिजेंस की रिपोर्ट बताती है कि पुरुषों में एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन में जबरदस्त इजाफा आया है। साल 2013 में मात्र 47483 पीड़ित मरीज थे, जबकि साल 2014 में संख्या बढ़कर 61741 हो चुकी हैं। आठ मौतों में से पांच पुरुष शामिल हैं।
वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
10 of 10
विशेषज्ञों ने बताया कि महिलाओं के बजाए पुरुष ज्यादा घर से बाहर निकलते हैं। यह संकमण प्रदूषण, धूल और वायरल के संपर्क में आने हो सकता है। साल 2009 से चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू व अन्य वायरस का ट्रेंड भी बढ़ा है।