फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में शामिल होना है तो देखिए, भर्ती के नियम बदल गए हैं

Tue, 01 Nov 2016 09:29 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
यदि आप भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अच्छी तरह से तैयारी कर लें। नियम बदल चुके हैं। देखिए नए नियम।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
पंजाब पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार प्रतिभागियों का डोप टेस्ट - फोटो : File Photo
ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया होने के बाद आपको एक भर्ती में भाग लेने का केवल एक ही मौका मिलेगा। यदि आप सैनिक जीडी में फेल होते हैं तो पहले की भांति दूसरे किसी ट्रेड के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
विज्ञापन

3 of 10
भर्ती के लिए फिजिकल भर्ती के लिए फिजिकल प्रैक्टिस - फोटो : फाइल फोटो
अभी तक सेना की ओपन भर्ती होती थी, जिसमें कोई भी पात्र अभ्यर्थी मौके पर जाकर भर्ती में शामिल हो सकता था। ऐसे में कई बार अभ्यर्थी शुरूआत में सैनिक जीडी के लिए आवेदन कर देता था। 

4 of 10
पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : File Photo
किसी कारणवश सैनिक जीडी के फिजिकल में फेल हो गया तो वह टेक्निकल या फिर अन्य ट्रेड के लिए आवेदन कर देता था। इस तरह एक ही भर्ती में अभ्यर्थियों को दो-दो मौके मिल जाते थे। 
विज्ञापन

5 of 10
सेना
आंकड़ों के अनुसार, ओपन होने वाली भर्तियों में करीब 10 फीसदी अभ्यर्थी ऐसा ही करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से जहां सेना को राहत मिली है, वहीं दोहरा अवसर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों पर शिकंजा कसा गया है। 
विज्ञापन

6 of 10
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
सेना के अधिकारियों की मानें तो अभ्यर्थियों के कारण भर्ती स्थल पर अधिक भीड़ हो जाती थी, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम के तहत अभ्यर्थी केवल एक ही ट्रेड के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 10
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
जो ऑनलाइन आवेदन करेगा वही भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेगा। मसलन, यदि अभ्यर्थी ने सैनिक जीडी के लिए आवेदन किया है और उसमें वह फेल हो गया तब वह दूसरे किसी ट्रेड के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा।

8 of 10
सेना भर्ती - फोटो : Amar Ujala
 यदि वह आवेदन करना भी चाहेगा तो सॉफ्टवेयर में उसका रजिस्ट्रेशन अपलोड नहीं होगा। ऑनलाइन सिस्टम के बाद अभ्यर्थियों के पास अच्छी तैयारी के सिवा और कोई विकल्प नहीं बचा है। 

9 of 10
पुलिस सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 316 महिला अभ्यर्थियों में से 94 ही ग्राउंड टेस्ट पास कर पाईं। - फोटो : File Pic
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल केएस भाटी का कहना है कि ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद कोई भी अभ्यर्थी चीटिंग नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : फाइल फोटो
दूसरा विकल्प तलाशने के बजाए अभ्यर्थी पहले ही अच्छी तरह से तैयारी कर भर्ती में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भर्ती को पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें